सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !

    सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !

    सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !

    हमारी फिल्म इंडस्ट्री एक वो जगह हैं जहां आये दिन स्टार्स को लेकर झूठी खबरे उड़ती रहती हैं। कभी किसी एक्टर का नाम किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ से जोड़ दिया जाता है। तो कभी किसी की मौत की झूठी अफवाह फैला दी जाती है। लेकिन ऐसी बहुत सी अफवाएं सच भी निकली। मीडिया में आई खबरों को हम अक्सर अफवाह कह कर टाल देते हैं। लेकिन आगे चल कर वो खबरे सच साबित हुई।

    विराट-अनुष्का की शादी की अफवाह

    इस साल की सबसे बड़ी अफवाह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी है। दोनों की अफेयर के बारे में तो सब जानते थे। लेकिन इस बारे में कोई नहीं जनता था कि दोनों इटली जा कर शादी कर लेंगे। मीडिया लगातार इस खबर पर अपडेट दे रहा था। लेकिन किसी को इनकी शादी का अंदाज़ा नहीं था। खैर, बाद में दोनों ने अधिकारिक पुष्टि कर दी।

    सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !

    आमिर खान फिल्म 'सैल्यूट' बाहर  

    हले ये खबरे सुर्ख़ियों में थी कि आमिर खान अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' में उनकी भूमिका निभाते नज़र आयेंगे। लेकिन बाद में ऐसी खबरे भी आई जहां ये बोला गया कि आमिर ने ये फिल्म छोड़ दी हैं। लेकिन हमें इस झूठी खबर पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन अब ये कन्फर्म हो चुका है कि आमिर इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

    सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !

    सुनील ग्रोवर का कपिल का शो छोड़ना

    सुनील ग्रोवर कपिल के पहले शो का भी हिस्सा थे, उस समय ऐसी खबरे सामने आई थी सुनील कपिल का शो छोड़ कर दूसरे चैनल पर अपना नया शो लाने जा रहे हैं। लेकिन जब ये बात कपिल के शो के मेकर्स से पूछी गई तो उन्होंने इस खबर को झूठ बताया। पर बाद में सुनील ने कपिल का साथ छोड़ दूसरे चैनल पर अपना खुद का शो शुरू कर लिया था।

    सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !

    श्रुति हासन संघमित्रा से हुई बाहर

    तमिल फिल्म संघमित्रा के लिए पहले श्रुति हासन का नाम फाइनल किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने सीन शूट भी कर लिए थे। लेकिन बाद में ऐसी खबरे आई कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है। इस खबर को फिल्ममेकर्स ने झूठा करार दिया। बाद में ये अफवाह सच निकली और इस फिल्म में उनकी जगह दिशा पटानी ने ले ली।

    सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !

    रितेश देशमुख ने छोड़ी क्या कूल हैं हम फ्रैंचाइजी

    रितेश देशमुख ने क्या कूल हैं हम फ्रैंचाइजी के साथ कई सेक्स कॉमेडी फिल्में बनाई हैं। लेकिन खबरों में सुनने को मिला की अब वो इस फ्रैंचाइजी को छोड़ रहे हैं। उस वक़्त किसी को यकीन नहीं हुआ। लेकिन बाद में ये खबर सच निकली। रितेश ने सेक्स कॉमेडी फिल्म न बनाने का फैसला लिया।

    सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !

    संजय दत्त ने टोटल धमाल से अपना नाम हटाया

    संजय दत्त धमाल के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे थे। लेकिन उन्होंने ये कह कर इस फिल्म से अपना नाम खींच लिया कि वो नहीं चाहते उनके बच्चे ये सेक्स कॉमेडी फिल्म देखे।

    सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !

    ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की शादी

    इन दोनों के अफेयर की चर्चा इनकी फिल्म ‘गुरु’ से पहले ही चलने लगी थी। लेकिन दोनों की शादी को लेकर सभी अनजान थे। ऐसी खबरे उड़ी जरुरी थी कि ये कपल शादी कर सकता है। लेकिन आधिकारिक पुष्टि के बाद पता चला कि ये दोनों शादी करने वाले हैं।

    सच निकली बॉलीवुड की ये 7 बड़ी अफवाहें !