बिग बॉस 11: क्या हिना खान के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी ?

    बिग बॉस 11: क्या हिना के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी?

    बिग बॉस 11: क्या हिना खान के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी ?

    टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में अब हर दिन धमाका हो रहा है। कंटेस्टेंट इंसानियत छोड़ कर बस घर में बने रहने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस बार घर के सभी सदस्यों में से हिना खान ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। टीवी की बहु के बाद अब एक दम से उनका ये अवतार दर्शकों को खासा पसंद नहीं आ रहा है। उनके फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर हिना अपना स्तर इतना नीचे गिरा कर क्यों खेल रही हैं।

    इसे भी पढ़े -जानिये टीवी की अक्षरा यानी हिना खान के बारे में कुछ ख़ास बातें !

    घर में हिना की एंट्री के बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि वो सबकी फेवरेट बन कर रहेंगी। लेकिन अब लग रहा है कि वो शो की हीरों नहीं बल्कि विलेन बनती जा रही हैं। साथ ही अपने बड़बोलेपन की वजह से वो इंडस्ट्री में भी लोगों के दिलों से उतर गई है। शो दौरान उन्होंने अभी तक कई विवादित बयान दिए हैं जिससे तो लग रहा है कि वो विनिंग ट्राफी अपने हाथों से गवां चुकी हैं।

    बिग बॉस 11: क्या हिना खान के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी ?

    हिना के विवादित बोल

    हाल में हिना ने अभी तक सबसे विवादित बयान दिया है। हिना टीवी की बड़ी एक्ट्रेस साक्षी तंवर, संजीदा शेख और गौहर खान पर उंगली उठाते हुए ये कह गई। हिना ने गौहर खान के बारे में कहा कि सोशल मीडिया पर गौहर के बेहद कम फॉलोवर्स हैं। "मेरे आधे के आधे फॉलोवर्स भी नहीं हैं गौहर के पास।" हालांकि, सच्चाई इससे उलट हैं। गौहर के ट्विटर पर 2।17 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जबकि हिना खान को सिर्फ 1 लाख, 24 हजार लोग फॉलो करते हैं।

    इसे भी पढ़े- जानिए गौहर खान के बारे में ये खास बातें !

    बिग बॉस 11: क्या हिना खान के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी ?

    इसके बाद उन्होंने साक्षी तंवर के बारे में कहा कि, "साक्षी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उसने 'दंगल' में अच्छा काम किया है।" इशारों में हिना ने समझाया कि साक्षी की आंखो में पप्रॉब्लम है। हिना यहीं नहीं रुकी और एक्ट्रेस संजीदा शेख के बारे में कहती हैं, "संजीदा असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत हैं। एंजल लगती हैं। मैंने उनके साथ बहुत शोज किए हैं। लेकिन स्क्रीन पर वह इतनी अच्छी नहीं लगती।"

    हिना के इस विवादित बयान के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग उन्हें काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। इस मुद्दे पर गौहर खान, अनीता हसनंदानी, डॉली बिंद्रा और काम्या पंजाबी जैसे स्टार्स ने हिना की जमकर आलोचना की है।

    इसे भी पढ़े- साक्षी तंवर के बारे में ये बातें आप नहीं जानते होंगे आप !

    बिग बॉस 11: क्या हिना खान के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी ?

    वैसे हिना इससे पहले भी कई बार ऐसे विवादित बयान दे कर अपनी पॉपुलैरिटी कम कर चुकी हैं।

    हिना ने शो के शुरूआती हफ़्तों में अर्शी और शिल्पा के साथ हुई बहस में उन्हें मोटी और ड्रम जैसी कहकर बुलाया था। और साथ ही ये कहा था कि ‘कोई उनके जैसा बन कर दिखाए। साथ ही शिल्पा की इंग्लिश को लेकर भी मज़ाक बना चुकी हैं। यही नहीं हिना इसके बाद भी कई बार अपने सेलेब्रिटी और पॉपुलर होने का रौब दिखा चुकी हैं। जिसे देख कर तो लगता है कि वो मिया मिठ्ठू हैं अपने ही मुंह से अपनी तारीफ करने से पीछे नहीं हटती। और घर में अपने आपको सबसे बड़ा स्टार समझती हैं

    इसे भी पढ़े- देखिये बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान की हॉट तस्वीरें !

    बिग बॉस 11: क्या हिना खान के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी ?

    हिना लगातार अपने विवादित बयानों को लेकर ट्रोल हुई है। एक बार बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें साउथ की दो बड़ी फिल्‍मों के ऑफर आए थे लेकिन उन्‍होंने इनको साइन नहीं किया। क्योंकि उन्हें वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। आगे उन्होंने कहा कि साउथ के डायरेक्टर्स अपनी हीरोइनों को वजन बढ़ाने के लिए कहते हैं। उनको साड़ी पहने थोड़ी चर्बी और थुलथुले शरीर वाली एक्ट्रेसेज़ पसंद आती हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और कई दूसरे सेलेब्स ने उनकी खूब आलोचना की।

    बिग बॉस 11: क्या हिना खान के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी ?

    शो में अर्शी और हिना दोनों एक दूसरे पर तीखे कमेंट करते दिखाए गये हैं। लेकिन बा तब बढ़ गई जब हिना ने अर्शी पर कपड़े फाड़ने और अंग प्रदर्शन करने का आरोप लगाया। इसके अलावा हिना बातों ही बातों में ये हिंट दे चुकी हैं कि वो फिनाले तक शो में बनी रहेंगी। इससे तो लग रहा है कि ये पहले से ही फिक्स है कि फाइनल तक जायेंगी।

    बिग बॉस 11: क्या हिना खान के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी ?

    बिग बॉस में आने के बाद लोगों की पॉपुलैरिटी चार गुणा बढ़ जाती है लेकिन ये शायद पहली बार ही ऐसा हुआ होगा कि बिग बॉस में जाने के बाद हिना खान की पॉपुलैरिटी पर उल्टा असर पड़ा है। लोगों का कहना है कि सीरियल में भी रोटी थीं सीरियल के बाहर बिग बॉस में भी रोती रहती हैं।

    बिग बॉस 11: क्या हिना खान के ये विवादित बयान छीन लेंगे उनसे बिग बॉस की ट्रॉफी ?

     खैर, हम तो यही कहेंगे कि हिना खेल जमकर खेलो लेकिन बस ख्याल रखना बाहर आने के बाद उसका असर आपकी जिन्दगी पर ना पड़े।