बिग बॉस 13: शो का हिस्सा बनने का अफ़सोस मना रही हैं कोएना मित्रा, कंटेस्टेंट को बताया दिमागी बीमारी का शिकार !

    बिग बॉस 13: शो का हिस्सा बनने का अफ़सोस मना रही हैं कोएना मित्रा

    बिग बॉस 13: शो का हिस्सा बनने का अफ़सोस मना रही हैं कोएना मित्रा, कंटेस्टेंट को बताया दिमागी बीमारी का शिकार !

    बिग बॉस 13 की शुरुआत में नज़र आई एक्ट्रेस कोएना मित्रा जल्दी ही शो से बाहर हो गई थीं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने होस्ट सलमान खान पर बायस होने का आरोप लगाया था। अब कोएना ने कहा है कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनने का दुख है और वो शो में मौजूद कंटेस्टेंट के लिए बुरा फील कर रही हैं। यहां की उन्होंने घर में बंद लोगों को दिमागी रूप से बीमार बता दिया है।

    बिग बॉस 13: शो का हिस्सा बनने का अफ़सोस मना रही हैं कोएना मित्रा, कंटेस्टेंट को बताया दिमागी बीमारी का शिकार !

    कोएना ने अपने ट्वीट में कलर्स चैनल के सीईओ रहे राजनायक को भी टैग किया है। कोएना ने लिखा है –‘आपको (राज नायक) चैनल छोड़ना नहीं चाहिए था। मुझे बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने का दुख है। मैं उस घर में बंद कंटेस्टेंट के लिए बुरा महसूस कर रही हूं। 2 कंटेस्टेंट दिमागी रूप से बीमार हैं।


    बता दें, शो के तीसरे हफ्ते में ही कोएना घर से बेघर हो गई थीं। घर में कम ही कंटेस्टेंट के साथ उनका रिश्ता अच्छा था। आरती से हुई लड़ाई और शहनाज़ से परेशान कोएना ने कंटेस्टेंट को बीमार बताया था। वहीं सलमान पर घर के बाकी कंटेस्टेंट का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।