बिग बॉस 13: विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की लड़ाई घर के अंदर भी हुई शुरू, देखे प्रोमो !
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की लड़ाई घर के अंदर भी हुई शुरू
बिग बॉस का 13वां सीजन नए ट्विस्ट से भरा हुआ है। कभी कोई बाहर हो जाता है तो कोई भी घर के अंदर वापस आ जाता है। और ये सीक्रेट रूम वाला गेम अब इस सीजन में भी शुरू हो गया है। लेकिन अब इतने बवाल के बाद विशाल आदित्य सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के झगड़े भी शुरू हो गए हैं।
बिग बॉस 13 का नया प्रोमो सामने आया ई जिसमें विशाल और मधुरिमा को आपस में लड़ते दिखाया गया है। दोनों के झगड़े तो घर के बाहर भी खूब मशहूर हैं। लेकिन अब घर में इन्हें लड़ने की इतनी छूट है कि ये बवाल ज्यादा बढ़ सकता है।
बता दें, बिग बॉस के घर में नया ट्विस्ट आ गया है। सिद्धार्थ और पारस को घरवालों से दूर एक सीक्रेट रूम में रखा गया है। इस सीक्रेट रूम से दोनों घरवालों पर नज़र रख अपना गेम प्लान बना रहे हैं। अब जब घर में इनकी वापसी होगी तब ज्यादा मज़ा आएगा।
Updated: December 09, 2019 05:44 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News