बिग बॉस 13: आरती और देवोलीना घर से नहीं हुईं बेघर, पैनलिस्ट ने चुना अपना विजेता

    बिग बॉस 13: आरती और देवोलीना घर से नहीं हुईं बेघर

    बिग बॉस 13: आरती और देवोलीना घर से नहीं हुईं बेघर, पैनलिस्ट ने चुना अपना विजेता

    रविवार को बिग बॉस 13 में जहां पैनलिस्ट ने घर के सदस्यों पर अपनी राय रखी वहीं, सलमान ने भी घर वालों को स्प्रे टास्क में घर वालों को उनके बारे में कही जा रही बातों का खुलासा किया। इसके आरती और देवोलीना भी घर से बाहर नहीं हुई हैं। देखिए 24 नवंबर के वीकेंड का वार में क्या रहा खास। पढ़ें बड़ी हाईलाइट्स।

    पैनलिस्ट ने रखी अपनी बात

    रविवार को वीकेंड का वार में आप पराग, अकांक्षा, जय और माही आए थे। पराग और अकांक्षा को लगता है कि सिद्धार्थ की भी गलती है। जबकि जय और माही ने कहा कि असीम ने सिद्धार्थ को उकसाया। उमर ने अपने भाई की साइड ली। वहीं पारस के लिए जब अकांक्षा पुरी ने कहा कि वो स्मार्ट गेम खेल रहे हैं तो इस पराग इस बात से सहमत नहीं हुए हैं। पराग ने कहा कि पारस क्यों घर में शेफाली और असीम के रिश्ते के बारे में अनाब शनाब बोल रहे हैं। उमर और पराग ने कहा कि पारस घर में सबसे बड़े फ्लर्ट करने वाले हैं। उन्हें किसी के कैरेक्टर पर कमेंट नहीं करना चाहिए।

    पैनलिस्ट के लिए कौन हैं विनर?

    सलमान खान ने पैनलिस्ट से पूछा कि उनके लिए विनर कौन है। इस पर माही ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया जबकि जय ने सिद्धार्थ और असीम दोनों का। पराग ने शेफाली का नाम लिया वहीं अकांक्षा पुरी ने पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ को विनर बताया। जबकि उमर ने अपने भाई असीम रियाज को विजेता बताया।

    रणविजय सिंह का टास्क

    रणविजय सिंह ने टास्क दिया जिसमें आपसी सहमति से उन लोगों के नाम बताने थे जो घर में बीबी सितारे वॉल के काबिल नहीं हैं। माहिरा रश्मि का नाम लेती हैं। हिमांशी पारस का। लेकिन दोनों मिलकर असीम रियाज का नाम लेती हैं। देवोलीना शहनाज का नाम लेते हैं लेकिन भाउ रश्मि का। लेकिन जब पूछा गया कि कौन सबसे कम डिजर्विंग है इस पर देवोलीना पारस का नाम लेती हैं लेकिन भाऊ इससे सहमत नहीं होते और माहिरा का नाम लेते हैं। इसके दोनों दोनो आपसी सहमति से हिमांशी खुराना का नाम लेते हैं। कुछ मिलाकर आखिर में रणविजय शहनाज गिल, शेफाली, सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह, हिंदुस्तानी भाऊ और विशाल आदित्य सिंह को विजेता घोषित करते हैं और उन्हें बिरयानी की पार्टी देते हैं।

    सलमान का स्प्रे टास्क

    सलमान खान स्प्रे टास्क का ऐलान करते हैं। वो बताते हैं कि एक कमेंट बताएंगे और सदस्यों को जिस पर शक है उस पर जाकर ये स्प्रे डाल सकते हैं। रश्मि और शेफाली विशाली और पारस पर स्प्रे करती हैं शेफाली पारस पर गुस्सा उतारती हैं और स्प्रे करती हैं। विशाल रश्मि पर इस कमेंट के लिए स्प्रे कर देते हैं जो उन्होंने बोली भी नहीं होती। शहनाज देवोलीना पर स्प्रे करती हैं।

    आरती और देवोलीना घर से नहीं हुए बाहर

    सलमान खान आरती और देवोलीना को बाहर जाने के लिए कहते हैं। दोनों को एक जैसे वोट मिलते हैं। रश्मि रोने लगती हैं और दोनों को बाकी सदस्य सांत्वना देने लगते हैं। इधर सलमान खान दोनों की ऐसी हालत पर मजाक उड़ाने लगते हैं। दोनों बाहर जा ही रही होती हैं कि बिग बॉस ऐलान करते हैं कि कोई घर से बाहर नहीं हो रहा।