बिग बॉस 13: पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी घर में लेंगी एंट्री, माहिरा की वजह से हो सकता है दोनों का ब्रेकअप

    बिग बॉस 13: पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी घर में लेंगी एंट्री

    बिग बॉस 13: पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी घर में लेंगी एंट्री, माहिरा की वजह से हो सकता है दोनों का ब्रेकअप

    बिग बॉस 13 में गेम से ज्यादा कंटेस्टेंट की पर्सनल लाइफ ज्यादा सुर्ख़ियों में रही है। पहले रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्ते पर खूब बवाल हुआ। तो अब पारस छाबड़ा की निजी जिंदगी खबरों में आ गई है। पारस एक तरफ माहिरा शर्मा से अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं तो दूसरी तरफ बाहर बैठी उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उनके इस बर्ताव से परेशान हैं।

    अब खबरे आ रही हैं कि पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी जल्द घर में एंट्री ले सकती है। अगले हफ्ते एक और फैमिली राउंड होने वाला है जिसमें कंटेस्टेंट के परिवार वाले या सबसे करीबी दोस्त बिग बॉस के घर में 2-4 दिनों के लिए एंट्री ले सकते हैं। पारस की तरफ से आकांक्षा घर में आ सकती हैं। अगर आकांक्षा घर में आती हैं तो वो पारस और माहिरा के रिश्ते पर जरुर सवाल उठाएंगी। ये भी कहा जा रहा है कि वो घर में आकर पारस से ब्रेकअप करने वाली हैं।


    पारस और आकांक्षा काफी समय से एक साथ हैं। आकांक्षा के एक इंटरव्यू के मुताबिक पारस उनसे इसी साल शादी करने वाले थे। लेकिन दोनों ने बिग बॉस खत्म होने के बाद शादी करने की प्लानिंग की हुई थी। लेकिन बग बॉस में आने के बाद पारस ने आकांक्षा के साथ अपने रिश्ते को एक्सेप्ट ही नहीं किया। पारस ने कहा कि आकांक्षा उनके पीछे पड़ी हुई हैं। वो उनके साथ रहना नहीं चाहते। अब ये पारस का गेम है या कुछ और ये तो वक़्त पर ही पता चलेगा।