बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये लेकर शो से हुए बाहर

    बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये लेकर शो से हुए बाहर

    बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये लेकर शो से हुए बाहर

    आज बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले हैं। ऑफिशियली अभी घर में 6 सदस्य हैं लेकिन स्पॉटबॉय पोर्ट्ल की खबर की मानें तो घर में अब 5 सदस्य बचे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिग बॉस ने 10 लाख रुपये देखर घर से बेघर होने के विकल्प दिया, जिसे पारस छाबड़ा ने मान लिया और वो पैसे लेकर बाहर हो गए हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सिटी के सेट पर फिनाले की शूटिंग भी हो रही है। पारस ने सबसे बड़ा रुपैया वाला फॉर्मूला अपनाया और शो छोड़ दिया। उन्होंने फाइनल का इंतजार नहीं किया। पारस से पहले माहिरा शर्मा घर से बेघर हुई थीं। विक्की कौशल उन्हें घर से बाहर ले गए थे।

    अब घर में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आरती सिंह और आसिम रियाज रहे गए हैं। एक रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया है कि आरती सिंह भी घर से बाहर हुई हैं।

    स्वयंवर करेंगे पारस छाबड़ा

    पारस छाबड़ा भले ही बिग बॉस के इतना पास आकर शो न जीत पाए हों लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जरूर जीत लिया है जिसकी वजह से चैनल ने भी उनके लिए एक और कार्यक्रम जारी रखा है। अब वो और शहनाज स्वयंवर में नजर आएंगे। उनका एक प्रोमो भी जारी किया गया है। इसकी तैयारियां भी जोरो पर हैं।

    शो में रहने के दौरान ही पारस की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ अनबन की खबरें काफी सामने आई थीं। उनकी माहिरा से नजदीकियों के चलते भी अकांक्षा को ये चीजें सही नहीं लग रही थीं। वहीं पारस को अपनी गर्लफ्रेंड का ये शो ऑफ करना पसंद नहीं आया कि वो बाहर पारस के खर्चे उठा रही हैं। जैसे बिजली के बिल वगैरह।