बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा ने सलमान से की बहस, भाईजान का ऐसा फूटा गुस्सा

    बिग बॉस 13: पारस ने सलमान से की बहस, भाईजान का ऐसा फूटा गुस्सा

    बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा ने सलमान से की बहस, भाईजान का ऐसा फूटा गुस्सा

    बिग बॉस में इस बार का वीकेंड का वार एक बार फिर धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान इस बार भी कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाले हैं। सलमान एक तरफ विशाल को उनके झगड़े के लिए सुनाएंगे और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे। लेकिन क्या वो सच में बाहर जाते हैं या नहीं ये तो एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा। इनके अलावा पारस छाबड़ा भी कुछ इल्जाम लगेंगे जिसके बाद पारस सलमान खान बहस करते नजर आएंगे। और उसके बाद सलमान का क्या रियेक्शन होता है इसका तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं।

    मधुरिमा और विशाल को सलमान ने दिखाया बाहर का रास्ता

    सलमान खान विशाल को बोलते हैं कि मधुरिमा के घर में अंदर आने के बाद उन्होंने बोला था कि वो मधुरिमा के साथ ठीक से रहेंगे। लेकिन दोनों के बीच इस कदर झगड़ा हो गया। सलमान खान ने विशाल को मधुरिमा पर पानी डालने के लिए तो फटकारा ही साथ ही मधुरिमा द्वारा फ्राईपैन से पीटने को भी गलत बताया। इसके बाद तो सलमान उन्हें घर से निकल जाने के लिए ही बोल देते हैं। यहां देखिए सलमान का गुस्सा।

    सलमान खान का पारस पर निकला गुस्सा

    सलमान खान पारस छाबड़ा पर इल्जाम लगाते हैं कि उन्होंने पहले ही अकांक्षा को बोला हुआ है कि वो अंदर गेम खेलेंगे। पारस को लगता है कि उनपर इल्जाम लगाए जा रहे हैं। इसलिए वो अपना बचाव करने के लिए सलमान से थोड़ी से बहस कर लेते हैं जिसके बाद सलमान ने उन्हें जमकर लताड़ा। यहां देखिए सलमान खान का रियेक्शन।

    इस वीकेंड का वार पर जहां घर में इतना गर्म माहौल तो होगा ही इसके अलावा बिग बॉस के कुछ पिछले सदस्य जैसे गौतम गुलाटी और विंदू दारा सिंह।