बिग बॉस 13: रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई बड़ी लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल !

    बिग बॉस 13: रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई बड़ी लड़ाई,

    बिग बॉस 13: रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई बड़ी लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल !

    बिग बॉस 13 में तगड़ा घमासान मचा हुआ है। सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में जमकर बवाल कर रहे हैं। कल घर में हुए नोमिनेशन टास्क के बाद नया बवाल शुरू हो गया है। ये बवाल हुआ है रोटी को लेकर। दरअसल, बिग बॉस के घर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला को रोटी को लेकर लड़ते हुए देखा जा सकता है।

    दोनों में घर में बन रही रोटी को लेकर इतनी बहस होती है कि ये दोनों एक दूसरे को औकात याद दिलाने लगते हैं। देखिये ये प्रोमो-



    बता दें, सिद्धार्थ और रश्मि के बीच का ये विवाद घर के अंदर शुरू नहीं हुआ बल्कि पहले से ही चला आ रहा है। दोनों सीरियल ‘दिल से दिल तक’ नाम के टीवी शो में नज़र आ चुके हैं। उस समय दोनों के बीच अनबन की खबरे आई थी। अब ये अनबन बिग बॉस में आने एक बाद काफी बढ़ गई है।

     वैसे इसके अलावा एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें घर की क्वीन बनाने वाला टास्क दिखाया जा रहा है। तो इस बार बिग बॉस ने घर की क्वीन बनाने की जिम्मेदारी लड़कों को दी है।

    इस प्रोमो में लड़के अपनी पसंद की लड़की को क्वीन बनाने के लिए मुशिकल टास्क परफॉर्म करते देखे जा सकते हैं। इस क्लिप में अबू मलिक और सिद्धार्थ शुक्ला शेहनाज़ को क्वीन बनाने के बारे में बोल रहे हैं तो वहीं पारस शायद माहिरा को क्वीन बनायेंगे। अब टास्क में कौन जीतता है और कौन क्वीन बनती है ये तो बाद में ही पता चलेगा।