बिग बॉस 13: क्या घर से बाहर हो जाएंगी मधुरिमा तुली, सलमान दिखाएंगे बाहर का रास्ता?

    बिग बॉस 13: क्या घर से बाहर हो जाएंगी मधुरिमा तुली?

    बिग बॉस 13: क्या घर से बाहर हो जाएंगी मधुरिमा तुली, सलमान दिखाएंगे बाहर का रास्ता?

    बिग बॉस के घर में विशाल और मधुरिमा की लड़ाई सबकी जुबान पर है। पहले मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से मारा उसके बाद फ्राई पैन से। ये विवाद इनता ज्यादा बढ़ गया है कि बिग बॉस ने इन्हें घर के अंदर एक जेल में डाल दिया है और वीकेंड का वार पर अपना आखिरी फैसला सुनाएंगे।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ने मधुरिमा को शो से बाहर कर दिया है। हालांकि स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मधुरिमा को बाहर जाने के लिए उनका हिंसक रवैया तो एक कारण था ही। इसके अलावा उनको वोट भी कम मिले हैं। हालांकि अब ये वीकेंड का वार पर ही कंफर्म हो पाएगा। सलमान खान ने पहले भी सिद्धार्थ और आसिम के केस में हिंसा बर्दाश्त न करने के बारे में कहा था। अब सलमान दोनों की क्लास तो पक्का लगाएंगे।

    कैसे हुआ झगड़ा?

    रश्मि की चाय से बात शुरू हुई थी। विशाल ने कहा कि वो मधुरिमा के लिए नहीं बल्कि सिर्फ रश्मि के लिए चाय बनाएंगे। मधुरिमा ने उन्हें इस बात पर बहन जी कहना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर उन्होंने मधुरिमा पर पानी डाल दिया। दोनों के बीच पानी फेंका जाने लगा। इसके बाद मधुरिमा अपना आपा खो देती हैं और विशाल को पीछे से फ्राई पैन से खूब मारती हैं।