बिग बॉस 13: शहनाज, सिद्धार्थ और हिमांशी बने टीचर, तो असीम ने चुराया पारस का सेब

    बिग बॉस 13: शहनाज, सिद्धार्थ और हिमांशी बने टीचर

    बिग बॉस 13: शहनाज, सिद्धार्थ और हिमांशी बने टीचर, तो असीम ने चुराया पारस का सेब

    बिग बॉस में कुछ न कुछ नया बना रहने के लिए घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार का टास्क दे दिया जाता है। इस बार घर में स्कूल ही लग गया है, जहां अलग अलग तरह की क्लास चल रही हैं। हालांकि इस टास्क में भी कुछ लड़ाइयां देखने को मिली। क्लास में जो अच्छा परफोर्म कर रहा है। उसे सेब के रूप में इनाम मिल रहा है। देखिए कैसा रहा बिग बॉस का ये टास्क कौन बना टीचर को किसे मिला इनाम। पढ़िए 26 नवंबर के एपिसोड की सभी बड़ी हाईलाइट्स।

    शहनाज बनी पहली टीचर

    शहनाज गिल लव ट्राई एंगल के बारे में पूछती हैं और पारस कहते ये उनके शहनाज और सिद्धार्थ के बीच है। उसके बाद पारस फ्लर्ट करने का कोई चांस नहीं छोड़ते। क्लास खत्म होती है और शहनाज पारस को पहला सेब देती हैं।

    असीम चुराते हैं विशाल का सेब

    जैसा की टास्क में कहा गया, असीम विशाल का सेब चुरा लेते हैं और शेफाली असीम का बचाव करती हैं। इसके बाद माहिरा विशाल की साइड लेती हैं और दोनों विशाल का सेब वापस लाने में जुट जाते हैं। इस दौरान शेफाली और माहिरा की काफी बहस होती है।

    हिंदुस्तानी भाऊ का हिंदी लेक्चर

    भाऊ अटेंडेंस से शुरुआत करते हैं लेकिन विशाल लेक्चर बंक मारते हैं। वो भाऊ और हिमांशी के स्कूटर को टारगेट बनाते हैं। भाऊ इसके बाद बोर्ड पर माहिरा के होंठ बनाते हैं, शेफाली दोबारा कमेंट पास करती हैं। माहिरा भी शेफाली पर कमेंट करने से नहीं चूकतीं। रश्मि भी लेक्चर बंक कर देती हैं।

    सिद्धार्थ शुक्ला की डांस क्लास

    सिद्धार्थ शुक्ला अपनी डांस क्लास में डांस प्रैक्टिस कराते हैं। वहीं बाहर रश्मि देसाई भाऊ का स्कूटर तोड़ देती हैं। वो हिमांशी को देखती हैं और असीम के उन पर और सिद्धार्थ पर किए गए कमेंट के बारे में पूछती हैं। इधर सिद्धार्थ शुक्ला विशाल को सेब देते हैं।

    शहनाज VS असीम

    शहनाज और असीम बहस करना शुरू कर देते हैं। पारस भी इस बहस में आ जाते हैं। असीम शहनाज को बोलते हैं कि वो कभी उन्हें अपना दोस्त नहीं मानते। शहनाज कहती हैं कि उनका ये लेवल नहीं है कि वो उनसे बात करें।

    हिमांशी खुराना की PT क्लास

    हिमांशी खुराना को पारस का व्यवहार ठीक से पसंद नहीं आता और वो उन्हें ठीक से रहने के लिए बोलती हैं। हिमांशी रश्मि, पारस और विशाल का टेस्ट लेती हैं। पारस विशाल के क्लास में आने पर चिढ़ जाते हैं जबकि विशाल उन्हें बीच में न पड़ने के लिए बोलते हैं। लेकिन हिमांशी शेफाली को सेब गिफ्ट कर देती हैं।