बिग बॉस 13: घर में आए रोहित शेट्टी की बात सुनकर रो पड़े सिद्धार्थ शुक्ला
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
बिग बॉस में घर की लड़ाइयां इतनी ज्यादा हो गई हैं कि सलमान खान हों या घर में आए हुए गेस्ट सभी घर के सदस्यों को लड़ाइयां खत्म करने और साफ सुथरा गेम खेलने की सलाह देते हैं। सिद्धार्थ सबसे गुस्सैल माने जाते हैं। उनका और आसिम का झगड़ा घर की हाईलाइट बना रहता है।
एक बार फिर बहुत ही जबरदस्त तरीके से सिद्धार्थ और आसिम रियाज की लड़ाई जारी है। इस शनिवार को घर में रोहित शेट्टी की एंट्री होगी, जहां वो सिद्धार्थ और आसिम के बीच सुलह कराते नजर आएंगे। रोहित बोलते हैं कि जब दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त थे तो उन्हें ये सब खत्म कर देना चाहिए। रोहित समझा ही रहे होते हैं कि सिद्धार्थ इमोशनल होकर रो पड़ते हैं। ये सब आप शनिवार के एपिसोड मे देखेंगे लेकिन उससे पहले आप यहां देखिए एक झलक।
शनिवार को नहीं होगा 'वीकेंड का वार'
शुक्रवार को भाईजान यानी सलमान खान का जन्मदिन और वो मामा भी बने थे। जिसके चलते उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक ले लिया था। अब शनिवार की बजाय आप रविवार और सोमवार को वीकेंड का वार देख पाएंगे। लेकिन आज के एपिसोड के लिए शो मेकर्स ने रोहित शेट्टी को घर में बुलाया है। जो एक स्पेशल टास्क के लिए घर में आए हैं। अब वो टास्क क्या होगा, ये आज के एपिसोड में ही पता चलेगा।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें