बिग बॉस 13: सीक्रेट रूम में पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, घर वालों पर रखेंगे नजर

    बिग बॉस 13: सीक्रेट रूम में पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री

    बिग बॉस 13: सीक्रेट रूम में पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, घर वालों पर रखेंगे नजर

    बिग बॉस का 13वां सीजन का टर्न और ट्विस्ट से भरपूर है। हर हफ्ते कुछ नया देखने को मिलता है। जहां बिग बॉस पिछले कुछ दिनों से सिर्फ झगड़ों के लिए जाना जा रहा था। अब वहां नए नए खुलासे भी हुए हैं। इस वीकेंड का वार में घर में एक और नई वाइल्ड एंट्री विकास गुप्ता की हुई है। विकास बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इस बात से घर वाले काफी हैरान थे।

    अब घर वाले सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से भी हैरान होंगे। 9 दिसंबर को सिद्धार्थ का एलीमिनेशन दिखाया जाएगा। लेकिन यहां एक ट्विस्ट है कि घर के बाहर नहीं सीक्रेट रूम में जाएंगे। जबकि मीडिया में खबरें आईं थीं कि सिद्धार्थ बीमार हैं और उसकी वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है। सीक्रेट रूम में पहुंचते ही, खुद सिद्धार्थ भी हैरान हो जाते हैं। उन्हें उस रूम में पारस छाबड़ा मिलते हैं। जो अपनी उंगली की चोट के चलते बाहर हुए थे।

    पारस ने उंगली की सर्जरी तो करा ली लेकिन उन्हें दोबारा घर में सीक्रेट रूम में एंट्री मिली। दोनों के दोनों पर अब घर वालों पर इस सीक्रेट रूम से नजर रखेंगे। इसके बाद दोनों घर में एंट्री भी लेंगे।

    घर में इस तरह के ट्विस्ट फैन को काफी पसंद आते हैं। तभी घर में उन्होंने विकास गुप्ता की एंट्री कराई है और हिमांशी घर से बेघर हो गई हैं। देखना होगा कि जब दोनों घर में वापस जाएंगे तो क्या घमासान मचेगा।