बिग बॉस 13: क्या बैन होगा सलमान खान का शो, केंद्रीय मंत्री इस वजह से लिखा गया खत

    बिग बॉस 13: क्या बैन होगा सलमान खान का शो?

    बिग बॉस 13: क्या बैन होगा सलमान खान का शो, केंद्रीय मंत्री इस वजह से लिखा गया खत

    बिग बॉस 13 के 29 सितंबर से शुरू होने के बाद से ही इसमें विवादों और ड्रामे का तड़का शुरू हो गया है। जहां एक तरफ इसमें दिखाया जाने वाला कंटेंट कई लोगों को काफी पसंद हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इसपर आपत्ति जताई है। क्योंकि पहले ही दिन से इसमें मेल फीमेल दोनों कंटेस्टेंट को एक ही बेड शेयर करना था। अब इसके कंटेंट को लेकर 'कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स' (कैट) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को खत लिखा है और सलमान खान के इस शो को बंद करने की मांग की है।

    खत में ये लिखा गया है, ''यह एक खुला फैक्ट है कि बिग बॉस हमेशा विवादों में रहा है और हमेशा हमारे महान राष्ट्र के मूल्यों का अपमान करता है। शो का कंटेंट हमेशा बहुत आपत्तिजनक होता है और लोगों को उकसाता है। वर्तमान शो में 'बेड फ्रेंड्स फॉरएवर' की अवधारणा टेलीविजन की दुनिया की सभी नैतिकता के खिलाफ है और बेहद निराशाजनक है। शो के निर्माता भूल गए हैं कि यह टीवी पर प्राइम टाइम स्लॉट है जब यह शो टेलीकास्ट होता है और सभी उम्र के लोग शो देखते हैं। वर्तमान शो ने नैतिकता और मूल्यों की सभी सीमाओं को पार कर दिया है। केवल शो ही नहीं, बल्कि प्रतियोगियों को दिए गए विभिन्न कार्यों ने भी मानवीय और सांस्कृतिक मूल्यों को पार किया है। शो की कंटेंट का नेचर बहुत सस्ता है और इसे राष्ट्रीय टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए, जिसे घर में देखा जाता है।''

    बता दें इस खत के अलावा ट्विटर पर भी बिग बॉस में अश्लीलता का आरोप लग रहा है। इसके कंटेंट पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ट्विटर पर भी एक धड़ा इसे बंद कराने की मांग कर रहा है। बात करें शो की तो अब तक इसमें एक हफ्ता बीत चुका है और चौथे हफ्ते पहले फिनाली की बात कही जा रही हैं। जिसमें मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 6 कंटेस्टेंट को निकाला जा सकता है।

    हालांकि अब बैन को लेकर चल रहे विवाद पर देखना होगा कि कोई एक्शन लिया जाता है या खुद ही बिग बॉस के मेकर्स इसका फोर्मेट बदलते हैं या नहीं।