बिग बॉस के घर एंट्री करने वाले विशाल आदित्य सिंह का इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा है अफेयर !

    विशाल आदित्य सिंह का इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा है अफेयर !

    बिग बॉस के घर एंट्री करने वाले विशाल आदित्य सिंह का इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा है अफेयर !

    बिग बॉस 13 शुरूआत के साथ से ही सुर्ख़ियों में बना हुआ है। कभी कंटेस्टेंट के बीच होने वाली टकरार को लेकर तो कभी नए ट्विस्ट को लेकर। लेकिन अब ये शो विशाल आदित्य सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री से खबरों में छाया हुआ। विशाल वहीं हैं इन्हें कुछ समय पहले स्टार प्लस के शो नच बलिये 9 में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ देखा गया था।

    बिग बॉस के घर एंट्री करने वाले विशाल आदित्य सिंह का इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा है अफेयर !

    कल वीकेंड का वार में सलमान खान ने विशाल आदित्य सिंह का वेलकम किया। विशाल ने घर में जाते ही घरवालों की ग़लतफहमी दूर करने के साथ ही ये भी साफ़ कर दिया कि अब घर में कोई बड़ा खिलाडी आया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेगुसराय और चंद्रकांता जैसे शोज़ में नज़र आ चुके विशाल लड़कियों में बीच काफी पॉपुलर हैं।

    शिवांगी जोशी से अफेयर

    बिग बॉस के घर एंट्री करने वाले विशाल आदित्य सिंह का इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा है अफेयर !

    टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी और विशाल के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों की मुलाकात साल 2015 में आये सीरियल बेगुसराय के सेट पर हुई थी। शो पर दोनों की शादी भी दिखाई गई थी इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरे खूब उड़ी थी। हालांकि इस शो के साथ ये खबरे भी बंद हो गई।

    मधुरिमा तुली से ब्रेकअप

    बिग बॉस के घर एंट्री करने वाले विशाल आदित्य सिंह का इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा है अफेयर !

    शिवंशी जोशी के बाद विशाल की जिंदगी में चंद्रकांता नाम के शो की एंट्री हुई। इस शो में लीड चंद्रकांता का किरदार निभाने वली मधुरिमा और विशाल के बीच दोस्ती कब प्यार में बदली किसी को पता ही नहीं चला। लेकिन रिश्ता ज्यादा दिन तक चला नहीं और साल भर के अंदर दोनों अलग हो गये। हालांकि अभी तक दोनों ने ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई। दोनों को नच बलिये 9 के मंच पर भी खूब झगड़ते देखा गया था।

    अंजुम फकीह से भी था अफेयर

    बिग बॉस के घर एंट्री करने वाले विशाल आदित्य सिंह का इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा है अफेयर !

    जी टीवी के सीरियल कुंडली भाग्या में प्रीता की बहन सृष्टि का किरदार निभाने वाली अंजुम और विशाल का भी अफेयर काफी खबरों में रहा है। दोनों ने करीब एक साल तक एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद म्युच्युअल डिसिशन के बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने इनेक अफेयर की खबरों को दुनिया से छुपाये ही रखा।

    अब विशाल आदित्य सिंह बिग बॉस 13 के घर में जा पहुंचे हैं जहां पहले से ही कई घरवाले उनके दोस्त हैं। अब ऐसे में विशाल किसे सपोर्ट करेंगे और किस के खिलाफ बोलेंगे ये देखने में मज़ा आएगा।