बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

    बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

    बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

    एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए आज सबसे बुरी खबर सामने आई है। एक्टर का आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है। आज सुबह मुंबई के कूपर हॉस्पिटल ने सिद्धार्थ ने अपनी आखिरी सांस ली। हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने एक्टर की मौत की पुष्टि की है।

    खबरों की माने तो सिद्धार्थ ने कल रात सोने से पहले कुछ दवाइयों का सेवन किया था जिसके बाद वो दोबारा उठ नहीं पाए। जल्दबाजी में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उनके निधन की पुष्टि की। सिद्धार्थ हो हार्ट अटैक होने की जानकारी दी गई है।

    बता दें, सिद्धार्थ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर नाम थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स के अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन के साथ ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में भी काम किया। पिछले साल ही वो बिग बॉस 13 के विनर बने थे। सोशल मीडिया पर उनकी और शहनाज़ गिल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। अब उनके अचानक जाने से फैंस, फैमिली और दोस्तयार सदमे में हैं।