बिग बॉस 14: बिपाशा बसु ने रूबीना को बताया 'मजबूत लड़की', जताया विश्वास कि जीतेंगी शो!

    बिग बॉस 14: बिपाशा बसु ने रूबीना को बताया 'मजबूत लड़की'

    बिग बॉस 14: बिपाशा बसु ने रूबीना को बताया 'मजबूत लड़की', जताया विश्वास कि जीतेंगी शो!

    बिग बॉस 14 का फ़िनाले करीब आता जा रहा है और इस धमाकेदार हफ्ते की आहट से ही घर के अंदर तूफान आने शुरू हो गए हैं। रूबीना दिलैक घर के सबसे मजबूत सदस्यों में से एक हैं और वो शो शुरू होने के बाद से लगतार घर के अंदर बनी हुई हैं उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत कमाल की है, रूबीना ने भी इस बात का ध्यान रखा है कि वो ढीली न पड़ें और शो में टिकने भर के वोट्स पाती रहें। इंडस्ट्री से भी रूबीना को बहुत सपोर्ट मिला है और अब एक और जानी मानी एक्ट्रेस उनके सपोर्ट में आई हैं। हम यहाँ पर बात कर रहे हैं बिपाशा बसु ग्रोवर की। बिपाशा ने पिछले साल वेब फिल्म से कमबैक किया था। अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बिपाशा ने रूबीना के लिए अपना सपोर्ट शेयर किया है।

    बिग बॉस 14: बिपाशा बसु ने रूबीना को बताया 'मजबूत लड़की', जताया विश्वास कि जीतेंगी शो!

    अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में बिपाशा ने ‘शक्ति’ एक्ट्रेस रूबीना का फोटो सेयर किया। रूबीना को एक ‘बेहद मजबूत महिला’ बताते हुए बिपाशा ने उम्मीद की कि बिग बॉस 14 में रूबीना ही जीतें। रूबीना फिलहाल घर मे बहुत मजबूत चल रही हैं और जनता का एक बड़ा हिस्सा मान रहा है कि रूबीना ने घर में जितना झेला है उस हिसाब से उनका विनर बनना लगभग तय ही है!