बिग बॉस 14: घर से निकलकर निक्की पर बरसे जान कुमार, कहा- पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकती है
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
इस रविवार के वीकेंड का वार में आखिरकार जान कुमार का सफर बिग बॉस 14 में खत्म हो गया। उन्होंने अपनी मासूमियत से काफी लोगों का दिल जीता और निक्की के साथ नोकझोक और प्यार को लेकर वो सुर्खियों में भी रहे। हालांकि ऑडियंस को उनका गेम ज्यादा समझ नहीं और और उन्हें घर में सबसे कम वोट मिले। इसलिए वो घर से अलग हो गए।
View this post on Instagram
घर से बाहर आते ही सबसे पहले जान निक्की तंबोली पर बरसे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''निक्की तंबोली को पब्लिसिटी चाहिए और वो अटेंशन पाने के लिए कुछ भी करेंगी। उनका मुझे किस करना भी शो की लाइमलाइट में बने रहने की पब्लिसिटी तरकीब थी। उसका कोई एजेंडा नहीं है लेकिन अटेंशन के लिए कुछ भी करेंगी। दूसरी तरफ एजाज अच्छे इंसान हैं लेकिन मैंने शो में महसूस किया कि उन्हें भी पता है कि शो में फोकस में रहना जरूरी है, नहीं तो वो प्वाइंट्स खो देंगे। नहीं तो कौन सुबह 5 बजे उठता है और दूसरे लोगों की चीजों का ख्याल रखता है? शो में वो एकदम अलग इंसान हैं, वो गेम प्लान करते हैं और गुस्सा भी होते हैं।''
View this post on Instagram
जान ने आगे बताया, ''अली गोनी ने ये सोचकर घर में कदम रखा था कि सारे मसले सुलझा लेंगे लेकिन उनकी तरकीबें काम नहीं आ रही हैं। मुझे लगता है कि पवित्र पुनिया अपना गेम अच्छे से खेल रही हैं और वो एजाज के साथ टॉप 5 की कंटेस्टेंट बनेंगी।''
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें