बिग बॉस 14 प्रोमो: विकास गुप्ता ने रोते हुए किया खुलासा, इस एक्स कंटेस्टेंट के था अफेयर

    बिग बॉस 14 प्रोमो: विकास गुप्ता ने रोते हुए किया खुलासा

    बिग बॉस 14 प्रोमो: विकास गुप्ता ने रोते हुए किया खुलासा, इस एक्स कंटेस्टेंट के था अफेयर

    बिग बॉस 14 में दोबारा एंट्री लेने वाले विकास गुप्ता पिछले दिनों एजाज के साथ अपनी लड़ाई को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दोनों के बीच इनकी पिछली जिंदगी को लेकर बहस देखने को मिली थी। वहीं अब विकास ने एक और बड़ा खुलासा कर दिया है। हाल में बीबी 14 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें विकास रोते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा वो प्रोमो में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा करते नज़र आ रहे हैं।  

    नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि विकास रुबीना और निक्की के सामने रोते हुए बता रहे हैं कि वो एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ ढेढ़ साल तक रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सीजन 11 के प्रियंका शर्मा थे। प्रोमो आखिरी तक देखिये-

    इस साल की शुरुआत में विकास ने वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया था कि वो बायसेक्सुअल हैं। विकास ने वीडियो में बताया था कि वो प्रियांक के साथ रिलेशनशिप में भी थे। बीबी 11 में आने से पहले प्रियांक ढेढ़ सालों उनके घर पर ही रह रहे थे। उन्होंने ये भी बताया था कि उनका पहला रिलेशनशिप पार्थ समथान के साथ था। लेकिन पार्थ ने उनका दिल तोड़ दिया। अब विकास अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। परिवार वाले भी उनका साथ छोड़ चुके हैं।