बिग बॉस 14 अपडेट 22 नवंबर: रुबिना को मिला इम्यूनिटी स्टोन, जान कुमार घर से बाहर

    बिग बॉस 14 अपडेट 22 नवंबर: रुबिना को मिला इम्यूनिटी स्टोन

    बिग बॉस 14 अपडेट 22 नवंबर: रुबिना को मिला इम्यूनिटी स्टोन, जान कुमार घर से बाहर

    बिग बॉस का रविवार का वीकेंड काफी मजेदार रहा। सलमान खान के साथ स्टेज पर एकता कपूर भी नजर आईं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को काफी अलग अलग टास्क दिए जिससे घर में काफी एंटरटेनमेंट रहा। आखिर में उन्होंने जीतने वाले को इम्युनिटी टास्क भी दिया।

    एकता कपूर का टास्क
    एकता ने घर वालो में आपसी सहमति से पूछा कि कौन 7वें, 11वें और 13वें हफ्ते निकल जाएगा। 7वें हफ्ते के लिए कविता और जान का नाम आया। 11वें हफ्ते में पवित्र और निक्की का नाम आगे रहा। 13वें हफ्ते के लिए अभिनव और राहुल वैद्य का नाम लिया गया।

    चुनौती जिंदगी की
    एकता के इस टास्क में एक सदस्य को दूसरे सदस्य की एक्टिंग करके दिखानी थी। सबसे पहले अली कविता बने और राहुल एजाज। फिर दोनों ने आपस में लड़ाई वाला सीन किया। अगला नॉमिनेशन सीन रिक्रिएट करने के लिए रुबिना पवित्र बनीं और कविता एजाज। तीसरा सीन जैस्मीन के ब्रेकडाउन होने का था। इसमें निक्की जैस्मीन बनीं और अभिनव और रुबिना का कैरेक्टर एजाज और पवित्र ने किया। अगला जैस्मीन अभिनव बनीं जहां वो ज्ञान दे रहे थे। फिर आखिर में जान जान रहे लेकिन निक्की का रोल अभिनव ने किया।

    एकता कपूर के अलावा सलमान खान के साथ स्टेज पर दिव्येंदु और सुमित व्यास भी आए। दोनों ने भी काफी एंटरटेन किया।

    रुबिना को मिला इम्युनिटी स्टोन
    एकता कपूर ने पहले रुबिना और निक्की को शॉर्टलिस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने दोनों से कुछ सवाल जवाब किए और कुछ टिप्स भी दी। इसके बाद आखिरकार उन्होंने रुबिना को इम्युनिटी स्टोन दिया।

    जान कुमार बाहर
    जान कुमार घर से बेघर हो जाते हैं। उनके जाने के बाद निक्की बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं। वो सोचती हैं कि कैसे दूसरे के प्रभाव में आकर उन्होंने जान के साथ झगड़ा किया।