बिग बॉस 14 अपडेट 27 जनवरी: टास्क के दौरान अली और अभिनव की हाथापाई, विकास और निक्की में हुई बहस

    बिग बॉस 14 अपडेट: टास्क के दौरान अली और अभिनव की हाथापाई

    बिग बॉस 14 अपडेट 27 जनवरी: टास्क के दौरान अली और अभिनव की हाथापाई, विकास और निक्की में हुई बहस

    बिग बॉस के घर में बवाल बराबर जारी है। बुधवार को साइकिल बनाने के टास्क के लेकर खरीदने और बेचने का टास्क हुआ। वहीं निक्की और विकास के बीच कम बहसबाजी नहीं हुई। यहां जानिए 27 जनवरी के बड़े अपडेट्स।

    साइकिल बनाने के टास्क में भिड़े अभिनव और अली
    घर में साइकिल बनाने का टास्क दिया जाता है जहां अली की टीम साइकिल बनाने की बजाय तोड़ने का काम करती है। जबकि अभिनव और उनकी टीम साइकिल बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। इस बीच अली और अभिनव की हाथापाई और धक्कामुक्की भी हो जाती है। आखिर में अभिनव किसी तरह एक साइकिल बना तो लेते हैं लेकिन उसमें हवा और साइकिल की गद्दी नहीं होती। जिसके चलते संचालक विकास बिग बॉस को बताते हैं कि किसी भी टीम ने पूरी साइकिल नहीं बनाई है। नतीजा ये कि घरवाले जिन चीजों से वंचित हैं वो उन्हें अब भी नहीं मिलती। हालांकि अभिनव टास्क के बाद ही सही लेकिन इस साइकिल को पूरी करते हैं।

    विकास ने उठाया खाना खराब करने का मुद्दा
    विकास ने घरवालों को कहा कि अर्शी खान ने खुले में दाल रख दी है जिससे वो खराब हो जाएगी। देवोलीना भी अर्शी के बचे हुए पराठे ले आती हैं। विकास उनको अर्शी के नाम के साथ लगा देते हैं। इसके बाद रुबिना कहती हैं कि एक को ही टारगेट क्यों किया जा रहा है।

    विकास और निक्की का झगड़ा
    विकास निक्की को कहते हैं कि वो अपना कप धोकर रखें। निक्की मना कर देती हैं और विकास को बोलती हैं कि उनको कोई हक नहीं है। इसके बाद दोनों का झगड़ा शुरू हो जाता है। निक्की बोलती हैं विकास घर में लड़कियों को किस करते फिरते हैं। विकास इस बात से आग बबूला हो जाते हैं। देवोलीना विकास का साथ देती हैं और विकास को बार बार गाल पर किस करती हैं। जबकि अर्शी कहती हैं कि कल देवो को ही विकास के किस से ऐतराज था। लेकिन देवो इस बात को क्लियर कर देती हैं ये बोलकर उन्होंने बोला था, ''पहले तो नाराज था और अब किस कर रहा है।''

    घर में एक टास्क होता है जिसमें रुबिना और राहुल दुकानदार बनते हैं। उनके पास कुछ कंटेस्टेंट के प्लेकार्ड होते हैं और उन्हें वो दूसरे कंटेस्टेंट को बेचने होते हैं। इस टास्क में राहुल जीतते हैं।

    राखी का बदला व्यवहार
    राखी सावंत जूली बनकर बोलती हैं कि वो अभिनव को नहीं छोड़ेंगी। वो अभिनव के कपड़े भी कैंची से काटती नजर आती हैं। इसके बाद वो संतरे के छिलके फेंक हुए अभिनव से मजाक करती हैं और अभिनव रुबिना और निक्की से बताते हैं कि राखी को क्या हो गया।

    राहुल वैद्य गाना गाते हैं। राखी और देवोलीना सुन रही होती हैं लेकिन बाद में राखी रो पड़ती हैं और वहां से चली जाती हैं।

    अर्शी अली और राहुल से विकास के बारे में बात करती हैं और कहती हैं कि उन्होंने विकास का सपोर्ट इसलिए किया क्योंकि विकास की मां उनके सामने रो पड़ी थीं।