बिग बॉस 14 अपडेट 9 दिसंबर: नॉमिनेशन टास्क में भिड़े घरवाले, अर्शी और विकास की कंफेशन रूम में हुई पेशी

    बिग बॉस 14 अपडेट 9 दिसंबर: नॉमिनेशन टास्क में भिड़े घरवाले

    बिग बॉस 14 अपडेट 9 दिसंबर: नॉमिनेशन टास्क में भिड़े घरवाले, अर्शी और विकास की कंफेशन रूम में हुई पेशी

    बिग बॉस के घर में जबसे विकास गुप्ता, अर्शी खान, मनु पंजाबी, राहुल महाजन और कश्मीरा शाह की एंट्री हुई है। घर में बवाल शुरू हो गया है। इन सभी कंटेस्टेंट ने अब घर की एक्टीविटीज में पार्ट लेना शुरू कर दिया है। 9 दिसंबर के एपिसोड में अर्शी खान - विकास गुप्ता और पुराने कंटेस्टेंट्स में से एजाज और जैस्मीन बड़े हाईलाइट्स रहे। यहां जानिए और क्या हुआ खास।

    नॉमिनेशन टास्क - विंडो शॉपिंग
    एक बार फिर से नॉमिनेशन टास्क शुरू हुआ। इसके लिए बिग बॉस ने विंडो शॉपिंग का टास्क दिया। इसमें दो टीमें बनीं। एक विकास गुप्ता की जिसमें रुबिना, जैस्मीन, कश्मीरा थे और दूसरी अर्शी की जिसमें अभिनव, राहुल और एजाज थे। टास्क में दो शीशे के बॉक्स थे। इसमें दो सदस्यों को बिना हिले डुले खड़े होना था। जबकि दोनों टीमों को एक दूसरे के शीशे को गंदा करना था। टास्क के संचालक मनु पंजाबी थे और वो अर्शी की तरफ नजर आए। हालांकि दोनों टीमों ने पहला राउंड जीत लिया।

    अर्शी और विकास को कंफेशन रूम में बुलाया गया
    अर्शी और विकास सुबह से ही लड़ रहे थे। नॉमिनेशन टास्क में भी दोनों की जमकर बहस हुई थी। विकास अर्शी को न छूने के लिए बोल रहे थे लेकिन अर्शी विकास को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थीं। विकास ने बिग बॉस से भी इसके बारे में कहा तो अर्शी उन्हें बच्चा बोलने लगीं। आखिरकार बिग बॉस ने दोनों को कंफेशन रूम में बुलाया और ये सब बंद करने के लिए कहा। उन्होंने अर्शी को भी चेतावनी दी कि वो विकास को न छुएं। रात में दोनों के बीच इसे लेकर बात हुई लेकिन दोनो में सुलह होती नजर नहीं आई।

    कश्मीरा को है घर से निकलने का डर
    कश्मीरा को लगता है कि बाकी आए हुए कंटेस्टेंट की पॉपुलैरिटी उनसे ज्यादा है। उन्होंने एजाज और टीम से कहा कि वो हार जाएं ताकि वो अपने आपको नॉमिनेशन से बचा सकें। उनका लगता है कि अगर वो नॉमिनेट हुईं तो वो घर से बाहर हो जाएंगी। इसे लेकर वो रोती हुई भी नजर आईं।

    घर में हुई जोड़तोड़ की कोशिश
    मनु पंजाबी घर में लगभग सभी से अपनी बातचीत बनाते दिखे। वो अर्शी, एजाज, जैस्मीन और रुबिना को बताते दिखे कि वो किसकी साइड हैं। एजाज और अर्शी भी बात करते दिखे कि किसे नॉमिनेशन से बचाना है और किसे नहीं। कश्मीरा ने अर्शी के पास गईं और उनसे बॉन्ड बनाने की कोशिश करने लगीं।

    एजाज और जैस्मीन के बीच झगड़ा
    एजाज और जैस्मीन की लड़ाइयां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एजाज ने जैस्मीन को बच्ची कहा तो जैस्मीन ने भी कहा कि वो 30 साल की होकर अपना असली चेहरा लाकर खेल रही हैं और एजाज 45 साल के होकर भी फेक बनकर खेल रहे हैं। जैस्मीन रात में ये सब मनु से डिस्कस करती दिखीं।