बिग बॉस 14: विकास गुप्ता होंगे एविक्ट, नहीं उठाएंगे जोकर कार्ड का फायदा

    बिग बॉस 14: विकास गुप्ता होंगे एविक्ट, नहीं उठाएंगे जोकर कार्ड का फायदा

    बिग बॉस 14: विकास गुप्ता होंगे एविक्ट, नहीं उठाएंगे जोकर कार्ड का फायदा

    बिग बॉस के घर में एक्स कंटेस्टेंट की एंट्री ने एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ा दिया था। लेकिन एक एक घर ये कंटेस्टेंट घर से बेघर भी हो रहे हैं। खबरों की माने तो इस वीकेंड के वार पर एविक्ट होने वाला कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मास्टर माइंड विकास गुप्ता है।

    विकास गुप्ता बीबी 14 में एक बार नहीं बल्कि दो बार एविक्ट हो कर वापसी कर चुके हैं। लेकिन इस बार उनकी वापसी नहीं होगी। बिग बॉस से जुड़ी खबर देने वाला इंस्टाग्राम पेज मिस्टर खबरी ने ये जानकारी दी है कि इस हफ्ते विकास गुप्ता आउट हो जायेंगे। उनके शो से बाहर होने की वजह उन्हें मिले सबसे कम वोट्स हैं।

    बिग बॉस 14: विकास गुप्ता होंगे एविक्ट, नहीं उठाएंगे जोकर कार्ड का फायदा

    खबरी ने ये भी जानकारी दी है कि कम वोट्स के चलते विकास बाहर हो रहे हैं। लेकिन उनके पास जोकर कार्ड मौजूद है। वो इस कार्ड का इस्तेमाल कर के अपने आपको सुरक्षित कर सकते हैं। लेकिन विकास ये बोलते हुए मना कर देते हैं कि उन्हें जनता ने सबसे कम वोट्स दिए हैं तो ऐसे में वो किसी और को नोमिनेट करके घर में नहीं रहना चाहते और वो घर से बाहर हो जाते हैं।

    बिग बॉस 14: विकास गुप्ता होंगे एविक्ट, नहीं उठाएंगे जोकर कार्ड का फायदा

    बता दें, आज वीकेंड के वार पर सलमान खान कई मुद्दों पर कंटेस्टेंट को फटकार लगाते नज़र आयेंगे। इसमें से एक मुद्दा राखी सावंत द्वारा अभिनव शुक्ला के साथ की गई बदतमीजी भी होगी। लेकिन यहां सलमान राखी को फटकार नहीं बल्कि उनका सपोर्ट करते नज़र आयेंगे। ये वीकेंड का वार काफी एंटरटेनिंग होने वाला है।