बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद विकास गुप्ता ने शेयर किया वीडियो, फैंस से कहा निराश न होएं

    बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद विकास गुप्ता ने शेयर किया वीडियो

    बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद विकास गुप्ता ने शेयर किया वीडियो, फैंस से कहा निराश न होएं

    बिग बॉस 14 के घर में चैलेंजर विकास गुप्ता की एंट्री के बाद गेम पलट गया था। हर बार की तरह मास्टर माइंड विकास का घर में नया ग्रुप बन गया था। उनकी टीम टास्क में जीत भी रही थी। लेकिन अब अचानक उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल, अर्शी खान के साथ इनकी बाहर की लड़ाई का असर बिग बॉस के घर मे भी देखने को मिल रहा था। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि विकास ने घर का एक अहम नियम तोड़ दिया और उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। अब कल एविक्ट होने के बाद विकास गुप्ता ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस से निराश न होने को कहा है।

    विकास ने वीडियो में बताया कि वो घर से बाहर हो गए हैं। फिलहाल वो होटल में रह रहे हैं। विकास ने कहा कि उनको यकीन नही हो रहा है कि उनसे ये गलती कैसे हो गई। वो अब निराश नहीं हैं और ठीक हैं। उन्होंने अपने फैंस को भी निराश न होने को कहा। देखिये-

    बता दें, जब से अर्शी खान और विकास गुप्ता की घर मे एंट्री हुई है तभी से दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही है। अर्शी हर बार उन्हें टारगेट करने की कोशिश करती देखीं गईं। लेकिन कल विकास गुस्से पर काबू नहीं कर पाए और उन्होंने अर्शी को पुल में धकेल दिया। इसी नियम को तोड़ने के लिए बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर कर दिया। अब बाहर बैठी ऑडियंस विकास के एविक्शन को गलत बता रही है और अर्शी को उनके गलत व्यव्हार के लिए ट्रोल कर रही है।