बिग बॉस 14 जीतने के बाद एकता कपूर के शो में नागिन बनी नज़र आयेंगी रुबीना दिलैक?

    बिग बॉस 14 जीतने के बाद एकता कपूर के शो में नागिन बनी नज़र आयेंगी रुबीना दिलैक?

    बिग बॉस 14 जीतने के बाद एकता कपूर के शो में नागिन बनी नज़र आयेंगी रुबीना दिलैक?

    एकता कपूर की नागिन सीरीज ऑडियंस की सबसे फेवरेट है। हर साल किसी नई एक्ट्रेस के साथ नागिन के नए सीजन का एलान होता है। अब 'नागिन 5' की कहानी खत्म होने के बाद ऑडियंस इसके अगले सीजन के इंतजार में हैं। ऐसे में खबरें ये भी आ रही हैं कि 'नागिन 6' के लिए बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक को कास्ट किया जा सकता है।

    बिग बॉस का ख़िताब अपने नाम करने वाली रुबीना सोशल मीडिया क्वीन बन चुकी हैं। उनके नाम के गाने बन रहे हैं। कई म्यूजिक वीडियोस के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है। अब उन्हें नागिन 6 ऑफर किये जाने की भी खबर है। हालांकि, अभी इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। वैसे अगर ये खबर सच निकली और रुबीना, एकता कपूर की अगली नागिन निकली तो ये उनके फैंस के लिए डबल बोनस होगा। वैसे आपको याद होगा जब एकता कपूर बिग बॉस 14 में आई थीं तो उन्होंने रुबीना की खूब तारीफ की थी और इम्यूनिटी स्टोन भी उन्हें ही दिया था। इससे तो लगता है एकता पहले ही रुबीना से इम्प्रेस हैं। उन्हें बस शो में लेने की देरी है।

    बता दें, बिग बॉस के बाद रुबीना के पास कई बड़े ऑफर्स हैं। हाल में वो पति अभिनव के साथ नेहा कक्कड़ के एक म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आई थीं। आने वाले वक़्त में पारस छाबडा के साथ भी उनका एक गाना रिलीज़ होने वाला है। उन्होंने ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में भी कैमियो किया है। वहीं खबरों की माने तो रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला को 'नच बलिये 10 और खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए भी अप्रोच किया गया है। मतलब ये साल रुबीना टीवी पर छाने वाली हैं।