बिग बॉस 15: एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं करण कुंद्रा; फिर तेजस्वी के साथ है झूठा रिश्ता?

    बिग बॉस 15: एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं करण कुंद्रा

    बिग बॉस 15: एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं करण कुंद्रा; फिर तेजस्वी के साथ है झूठा रिश्ता?

    बिग बॉस 15 में नज़र आ रहे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस दोनों को तेजरण के नाम से पुकारते हैं। अब करण कुंद्रा की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि करण शो से बाहर एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। योगिता, करण के साथ 'दिल ही तो है' नाम के शो में उनके साथ नज़र आई थीं। इसी दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने की खबर है।

    बिग बॉस 15: एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं करण कुंद्रा; फिर तेजस्वी के साथ है झूठा रिश्ता?

     इस खबर की पुष्टि बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे एंडी कुमार ने एक ट्वीट कर की। वीजे एंडी ने ट्वीट करते हुए लिखा-'धोखा! ये योगिता बिहानी कौन है? कहानी ये है कि करण कुंद्रा ने योगिता के लिए अनुषा दांडेकर को धोखा दिया। अब वो बिग बॉस 15 से बाहर एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। तो वो तेजस्वी प्रकाश से झूठ बोल रहे हैं। तेजरण फेक है' एंडी के इस ट्वीट के बाद तेजरन के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

    तेजरण  ने करण और योगिता के अफेयर की खबर को गलत बताया है। उनका कहता है दोनों को-एक्टर्स थे और अब सिर्फ दोस्त है। हालांकि, अभी तक योगिता की तरफ से इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं करण और तेजस्वी के बीच्की दोस्ती शो के दौरान और बढ़ने लगी है। दोनों एक दूसरे के सामने अपनी फीलिंग्स का इजहार भी कर चुके हैं। उम्मीद है सच जल्द सामने आये।