बिग बॉस OTT: रिद्धिमा पंडित, नेहा मर्दा और दिव्या अग्रवाल हो सकती हैं कंटेस्टेंट

    बिग बॉस OTT: ये पॉपुलर एक्ट्रेसेज हो सकती हैं कंटेस्टेंट

    बिग बॉस OTT: रिद्धिमा पंडित, नेहा मर्दा और दिव्या अग्रवाल हो सकती हैं कंटेस्टेंट

    बिग बॉस 15 के इंतजार में बैठे फैंस के लिए पिछले दिनों अच्छी खबर सामने आ गई थी। अब शो के फैंस बिग बॉस OTT वूट एप पर देख पाएंगे। ये शो 8 अगस्त से प्रीमियर किया जा रहा है। खास बात ये है कि इस शो को सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करते नज़र आयेंगे। अब शो के कंटेस्टेंट को लेकर ताजा खबर सामने आई है। बताया जा रहा है OTT वूट पर पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा मर्दा, रिद्धिमा पंडित और दिव्या अग्रवाल बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ले सकती हैं।

    दिव्या अग्रवाल को पहले स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ़ स्पेस जैसे रियलिटी शोज में देखा गया है। वहीं रिद्धिमा खतरों के खिलाड़ी में नज़र आ चुकी हैं। ऐसे में नेहा मर्दा रियलिटी शो में डेब्यू कर रही हैं। उन्हें पहले 'बालिका वधु में देखा गया है।

    बिग बॉस OTT कंटेस्टेंट के बीच आपसी कनेक्शन के लिए दिखाया जायेगा। इन्हीं में से कुछ कंटेस्टेंट को बिग बॉस 15 में आगे ले जाया जायेगा। वहीं कुछ नए सेलेब्रिटी को जोड़ा जायेगा। खबरें ये भी है कि बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल भी OTT वर्जन में स्पेशल गेस्ट बन कर नज़र आयेंगे।