छह महीने तक दिखाया जाएगा बिग बॉस 15; टीवी से पहले ओटीटी पर होगी स्ट्रीमिंग?

    छह महीने तक दिखाया जाएगा बिग बॉस 15?

    छह महीने तक दिखाया जाएगा बिग बॉस 15; टीवी से पहले ओटीटी पर होगी स्ट्रीमिंग?

    बिग बॉस 15 की भी खबरें अब आने लगी हैं। अभी तक शो में 15वें सीजन के कंटेस्टेंट्स की खबरें आ रही थीं। अब शो के बारे में खबर आई है कि ये 3 या 4 महीने नहीं बल्कि 6 महीने तक चलेगा। अगर ऐसा होता है तो ये बिग बॉस का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा।

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस 6 महीने तक दिखाया जाएगा। ओटीटी की ज्यादा मांग को देखते हुए मेकर्स पहले इसे 12 कंटेस्टेंट्स के साथ सिर्फ वूट पर दिखाएंगे। इसके बाद 8 कंटेस्टेंट्स बाहर हो जाएंगे। इसके बाद बाकी बचे 4 कंटेस्टेंट्स के साथ नए कंटेस्टेंट्स को ग्रांड प्रीमियर में जोड़ा जाएगा और यहां से इसे टीवी पर कलर्स पर दिखाना शुरू किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि इविक्शन के बाद वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होती रहेंगी और इसी तरह इसे छह महीने तक खींचा जाएगा।

    इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन सोर्स का कहना है कि बिग बॉस 13 और 14 को देखते हुए ये फैसला लिया गया है जहां दोनों ही सीजन को आगे एक्सटेंड किया गया था। वैसे ये सेलेब्स के लिए वाकई में मुश्किल होने वाला है क्योंकि इतने लंबे वक्त तक शो में टिके रहना कोई आसान बात नहीं होने वाली।