बिग बॉस 2020: रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा बनेंगी सलमान के शो का हिस्सा?

    बिग बॉस 2020: रामानंद सागर की परपोती बनेंगी सलमान के शो का हिस्सा?

    बिग बॉस 2020: रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा बनेंगी सलमान के शो का हिस्सा?

    बिग बॉस 14 या अब कहें बिग बॉस 2020 को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है क्योंकि शो का एक छोटा सा टीजर शेयर कर दिया गया है। जिसमें सलमान खान अपने फार्म पर ही पहले तो धान बोते और ट्रेक्टर चलाते नजर आते हैं और उसके बाद वो एकदम से बदल कर तैयार हो जाते हैं इस रियेलिटी शो को होस्ट करने के लिए।

    बिग बॉस 2020 में सबसे ज्याद चर्चा इसके कंटेस्टेंट की है। कई सेलेब्स के नाम इस शो के साथ जुड़ चुके हैं और अब एक और नया नाम सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा का नाम इस सीजन के लिए लिया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा था तो साक्षी शो का हिस्सा होंगी।

    साक्षी सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 508K फॉलोअर्स हैं। वो एक इन्फ्लूवेंसर होने के साथ साथ सिंगर और सॉन्गराइटर भी हैं। उनका लेटेस्ट गाना जल्द ही रिलीज हो सकता है। साक्षी की मां मीनाक्षी एक प्रोड्यूसर हैं और पिता एस्ट्रोलोजर हैं।