बिग बॉस OTT: रिद्धिमा पंडित पर फूटा दिव्या का गुस्सा, अक्षरा-निशांत में टकरार

    बिग बॉस OTT: रिद्धिमा पंडित पर फूटा दिव्या का गुस्सा

    बिग बॉस OTT: रिद्धिमा पंडित पर फूटा दिव्या का गुस्सा, अक्षरा-निशांत में टकरार

    हाल में वूट एप पर शुरू हुआ बिग बॉस OTT ऑडियंस का फेवरेट शो बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं घरवाले अपने खेल खेलने में बिजी हैं। प्रतीक सहजपाल के अलावा दिव्या अग्रवाल घर की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बन गई हैं। टास्क परफॉर्म करना हो या अपनी बात रखना वो बखूबी कर रही हैं। अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दिव्या को घर की दूसरी सबसे फेवरेट और एंटरटेनर रिद्धिमा पंडित से लड़ते देखा जा सकता है।

    दरअसल, एक टास्क के दौरान रिद्धिमा, दिव्या के सिर पर फिनाइल डाल देती हैं। रिद्धिमा बात संभालने की कोशिश करती हैं, लेकिन दिव्या के गुस्से को शांत करना आसान नहीं बल्कि बहोत मुश्किल है।

    इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और डांस कोरियोग्राफर निशांत के बीच भी किचन ड्यूटी को लेकर विवाद होता दिख रहा है।

    बिग बॉस OTT में आये सभी कंटेस्टेंट में से कुछ ने अपना गेम दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं जिनकी रियल पर्सनालिटी देखने का इंतजार हो रहा है। करण नाथ लंबे समय बाद स्क्रीन पर नज़र आ रहे हैं। लेकिन गेम में अभी कुछ खास करते नहीं दिखे हैं। राकेश बापट से उम्मीदें थीं लेकिन वो साइड रोल में ही नज़र आ रहे हैं। उम्मीद है आगे ऑडियंस को खूब सारा एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है।