सुशांत केस में बिहार पुलिस को लीड करने मुबंई पहुंचे अफसर को जबरदस्ती किया गया क्वारंटाइन

    सुशांत केस की जांच करने मुबंई पहुंचे IPS अफसर को जबरदस्ती किया गया क्वारंटाइन

    सुशांत केस में बिहार पुलिस को लीड करने मुबंई पहुंचे अफसर को जबरदस्ती किया गया क्वारंटाइन

    सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ एफआईआर कराने के बाद इस केस बिहार पुलिस देख रही है और एक टीम छानबीन के लिए मुंबई भी पहुंची है। इस टीम को लीड करने के लिए बिहार से एसपी विनय तिवारी भेजे गए। वह रविवार रात मुंबई पहुंचे तो बीएमसी ने उन्हें क्वारंटाइन कर दिया है। इस बात को सुशांत की बहन ने शर्मनाक बताया है।

    बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी आज पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें आज रात 11 बजे बीएमसी अधिकारियों द्वारा जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया। उन्हें अनुरोध के बावजूद आईपीएस मेस में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया और वह गोरेगांव में एक गेस्ट हाउस में हैं।''

    फिलहाल मुंबई में बिहार पुलिस की चार सदस्य टीम जांच कर रही है। बिहार पुलिस ने सुशांत के कुछ सिम की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सुशांत जो सिम इस्तेमाल कर रहे थे वो उनके नाम पर नहीं थे। इसमें से एक सिम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर रजिस्टर्ड था। बिहार पुलिस ने बताया कि वह सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के परिवार से भी बातचीत करेंगे। हालांकि अभी तक परिवार ने फोन पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया हैं। बात दें कि दिशा ने सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही खुदकुशी की थी।