बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान का निधन, बीमारी से जंग हार गए

    बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान का निधन

    बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान का निधन, बीमारी से जंग हार गए

    बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। डायरेक्टर शूजित सिरकार ने निधन की जानकारी देते हुए हुए इस खबर को कन्फर्म किया। इरफ़ान दुर्लब बिमारी न्यूरो-एंडोक्राइन से पीड़ित थे। मंगलवार सुबहदोपहर अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनके प्रवक्ता की तरफ से बताया गया था कि उन्हें पेट में इन्फेक्शन हुआ है। वो बीमारी से जंग लड़ रहे थे और यूं अचानक छोड़ कर चले गए। इस खबर के बाद सभी सदमे में हैं।

    बता दें, 25 अप्रैल को ही राजस्थान में उनकी माँ का निधन हुआ था। उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये माँ का अंतिम संस्कार भी अटेंड किया था। माँ के निधन के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और अब वो अपनों को छोड़ कर चले गए।

    बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान का निधन, बीमारी से जंग हार गए

    इरफ़ान को साल 2018 में न्यूरो-एंडोक्राइन के बारे में पता चला था। ये एक तरह का पेट का ट्यूमर होता है। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफ़ान करीब एक साल लंदन में अपना ईलाज करवा कर पिछले साल सितंबर में लौटे थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम से भी फिल्मों में वापसी की थी। इरफ़ान का यूं जाना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।