जानिए किसे डेट कर रहे हैं आपके फेवरेट एक्टर्स के बहन भाई !

    जानिए किसे डेट कर रहे हैं आपके फेवरेट एक्टर्स के बहन भाई !

    हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स की फिल्मों से ज़्यादा चर्चा अब उनके लिंकअप और अफेयर्स की होती है। हीरो किस हीरोइन के साथ डिनर डेट पर है या किस के साथ हॉलिडे। इस बारे में फैन्स ज्यादा जानना चाहते हैं। तभी शायद अब मीडिया हर वक़्त इन पॉपुलर स्टार्स पर अपनी नज़र टिकाये रखती है। लेकिन वो कहते हैं न अब खबरों में रहना उतनी भी बड़ी बात नहीं तो इन सेलेब्स के साथ इनके परिवार वालों को भी लगभग उतनी ही अटेंशन मिलती है। जैसे हमारे इन फेवरेट स्टार्स के भाई-बहन करते क्या हैं। फिल्मो में आने वाले हैं या नहीं। और सबसे ज़रूरी अफेयर किससे चल रहा है।

    तो यहाँ जानिए कि किसके साथ रिश्ते में हैं आपके फेवरेट सेलेब्स के ये भाई-बहन –

    रिया कपूर

    जानिए किसे डेट कर रहे हैं आपके फेवरेट एक्टर्स के बहन भाई !

    कपूर की छोटी बहन और अनिल कपूर की लाड़ली रिया वैसे तो अपने काम की वजह से खूब तारीफें बटोरती हैं। लेकिन जब बात इनकी पर्सनल लाइफ की होती है तो रिया चुप रहना ही पसंद करती हैं। तो हम आपको बता देते हैं कि रिया का सवारिया कौन है। दरअसल, रिया करण बुलानी को पिछले करीब 10 सालों से डेट कर रही हैं। सोनम की शादी हो या कपूर परिवार का कोई बड़ा फंक्शन करण हमेशा रिया के साथ नज़र आयें हैं।

    शाहीन भट्ट

    जानिए किसे डेट कर रहे हैं आपके फेवरेट एक्टर्स के बहन भाई !

    आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन के बारे में कम ही खबरे सुनने को मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहीन भी रोहन जोशी को डेट कर चुकी हैं। AIB वाले रोहन को। दोनों ने काफी समय तक साथ थे। लेकिन बीच में खबरे आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। वैसे इस खबर में कितनी हकीकत है ये तो वक़्त पर पता चल ही जायेगा।

    नुपुर सेनन

    जानिए किसे डेट कर रहे हैं आपके फेवरेट एक्टर्स के बहन भाई !

    एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन अक्सर बॉलीवुड पार्टीज़ में नज़र आती हैं। खबरे तो ये भी हैं कि नुपुर जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ सकती हैं। लेकिन इनके बॉलीवुड डेब्यू से ज़्यादा चर्चे इनके अफेयर्स के हैं। पहले नुपुर का नाम सुष्मिता सेन के भाई राजीव के साथ जुड़ा था। और अब टीवी सीरियल ‘एक था राजा, एक थी रानी’ के एक्टर जान खान से जुड़ रहा है। खबरे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    राजीव सेन

    जानिए किसे डेट कर रहे हैं आपके फेवरेट एक्टर्स के बहन भाई !

    सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव का नाम यूँ तो पहले भी कई लड़कियों के साथ जुड़ा है। लेकिन हाल में राजीव ने टीवी एक्ट्रेस चारू आसोपा के साथ के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। और तभी से दोनों के अफेयर के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे तस्वीर को देखने के बाद आप जरुर समझ जायेंगे कि दोनों के बीच जरुर कुछ है।

    अहान शेट्टी

    जानिए किसे डेट कर रहे हैं आपके फेवरेट एक्टर्स के बहन भाई !

    सुनील शेट्टी के बेटे और आथिया शेट्टी के भाई अहान अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन उनके हीरो बनने से पहले उनकी फीमेल फैन फॉलोविंग काफी अच्छी हो गई है। खबरे हैं कि अहान तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं।