प्रियंका-निक के अलावा ये 6 जोड़ियां भी कर रही हैं दिसम्बर महीने में शादी !

    प्रियंका-निक के अलावा ये 6 जोड़ियां भी कर रही हैं दिसम्बर महीने में शादी !

    साल 2018 कई सालों तक सेलेब्स की शादी के लिए याद रखा जायेगा। इस साल के बीच में सोनम कपूर और नेहा धूपिया की शादी चर्चा में रही। तो साल के आखिरी में दीपिका और प्रियंका की। जहाँ दीपिका ने 14 और 15 नवम्बर इटली में शादी की। तो अब प्रियंका दिसंबर महीने में कहर ढायेंगी।

    वैसे साल का जाता हुआ महीना दिसम्बर सिर्फ प्रियंका और निक की शादी की वजह से नहीं बल्कि 6 और सेलिब्रिटीज की शादी के लिए याद किया जायेगा। जी हां, दिसम्बर महीने में बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी 6 ऐसी भी जोड़ियां हैं, जो साल के खत्म होने से पहले शादी के बंधन में बंध जाना चाहती हैं।

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

    प्रियंका-निक के अलावा ये 6 जोड़ियां भी कर रही हैं दिसम्बर महीने में शादी !

    प्रियंका और निक की शादी साल की सबसे चर्चित शादी होने वाली है। दोनों 2 दिसम्बर को उदयपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने वाले हैं। इस शादी पर करीब 4 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं। जहाँ बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के मेहमान शामिल होने वाले हैं।

    कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

    प्रियंका-निक के अलावा ये 6 जोड़ियां भी कर रही हैं दिसम्बर महीने में शादी !

    वैसे ये महीना और साल कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी के लिए भी याद किया जायेगा। कपिल भी 12 दिसम्बर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी कर रहे हैं। ये शादी बिलकुल पंजाबी स्टाइल में गिन्नी के होमटाउन जालंधर में होगी। इसके बाद दोनों मुंबई में शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखेंगे।

    रघुराम और नताली डि लुसियो

    प्रियंका-निक के अलावा ये 6 जोड़ियां भी कर रही हैं दिसम्बर महीने में शादी !

    MTV शो रोडीज से पॉपुलर होने वाले रघुराम ने इसी साल पहली पत्नी सुगंधा गर्ग को तलाक देने के बाद इटैलियन-कैनेडियन गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से एक प्राइवेट अफेयर में सगाई कर ली थी। अब दोनों शादी भी करने वाले हैं। शादी की तारिख तो नहीं लेकिन ये कन्फर्म कि शादी दिसम्बर महीने में होगी। इनकी शादी की जानकरी इनके एक क्रिएटिव पोस्ट के जरिये मिली जहाँ रघुराम शेरवानी पहने ख़ुशी से झूम रहे हैं। वहीं नताली एक सफ़ेद गाउन में नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में पीछे नारियल के पेड़ नज़र आ रहे हैं। तो हो सकता है ये दोनों साउथ इंडिया में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    कुलभूषण खरबंदा की बेटी श्रुति

    प्रियंका-निक के अलावा ये 6 जोड़ियां भी कर रही हैं दिसम्बर महीने में शादी !

    बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कुलभूषण खरबंदा की बेटी श्रुति भी इसी महीने मतलब 17 दिसम्बर को अपने बॉयफ्रेंड रोहित नोवाले से शादी कर रही हैं। इस शादी की सबसे खास बात ये है कि ये शादी प्रियंका और निक की शादी की तरह उम्मेद पैलेस में हो रही है। ये शादी भी एक दम शाही अंदाज़ से होने वाली है।

    श्वेता बसु प्रसाद-रोहित मित्तल

    प्रियंका-निक के अलावा ये 6 जोड़ियां भी कर रही हैं दिसम्बर महीने में शादी !

    वरुण धवन की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में वरुण की भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्वेता बसु भी आने वाली 13 दिसम्बर को पुणे में शादी करेंगी। श्वेता और रोहित करीब 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात अनुराग कश्यप के फैंटम प्रोडक्शन हाउस में हुई थी। दोनों इस कंपनी में काम कर चुके हैं। अब दोनों ही अपनी शादी को लेकर एक्साइटेड हैं।

    राखी सावंत और दीपक कलाल

    प्रियंका-निक के अलावा ये 6 जोड़ियां भी कर रही हैं दिसम्बर महीने में शादी !

    हमेशा से अपने विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाली राखी ने एक बार फिर खबरों में रहने की तैयारी कर ली है। राखी ने सोशल मीडिया सेंसेशन दीपक कलाल से शादी करने का एलान कर दिया है। राखी ने एक अधिकारिक पोस्ट के जरिये ये बताया है कि वो दीपक से 31 दिसम्बर को शादी कर रही हैं।