आपको यकीन नहीं होगा बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज़ को भी मिला है 'दादा साहेब फल्के अवार्ड' !

    आपको यकीन नहीं होगा बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज़ को भी मिला है 'दादा साहेब फल्के अवार्ड' !

    हमारे हिंदी सिनेमा में दादा साहेब फाल्के अवार्ड सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक हैं। ये अवार्ड हिंदी सिनेमा के बाप कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के के सम्मान में शुरू हुआ। वही थे जिन्होंने पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ बनाई थी। उनके सम्मान में 1969 में भारत सरकार ने इस अवार्ड की शुरुआत की। ये सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने सिनेमा के विकास में अपना अहम योगदान दिया हो।

    दुनिया से चले जाने के बाद इन बॉलीवुड सेलेब्स को मिले अवार्ड !

    ये सम्मान अभी तक कई कलाकारों को उनके अच्छे काम के लिए दिया जा चुका है। इस लिस्ट में देवानंद, राजकपूर, यश चोपड़ा, शशि कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने नकली अवार्ड्स सेरेमनी को भी देखा है। यहां तक की दादा साहेब फाल्के अवार्ड के नाम का इस्तेमाल कर 2 और तरह से अवार्ड दिए जा रहे हैं। पहला दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड और दूसरा दादा साहेब फाल्के एक्सलेंस अवार्ड। हाल में रणवीर सिंह को पद्मावत के लिए और कृति सेनन को फिल्म बरेली की बर्फी के लिए ये एक्सलेंस अवार्ड दिया गया है। इसके अलावा कुछ ऐसे लोगों को भी ये अवार्ड दिया गया है जिसके बाद आप इन अवार्ड्स पर यकीन करना भूल जायेंगे।

    बॉलीवुड के इन स्टार्स को इनकी पहली फिल्म के लिए मिला था नेशनल अवार्ड !

    इनको भी मिला है दादा शैब फाल्के अवार्ड –

    सिकंदर खेर

     -

     सिकंदर खेर के बॉलीवुड करियर के बारे में तो हम अच्छे से जानते हैं। वो अपनी फिल्मों के माध्यम से न बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल कर पाए और ना ही ऑडियंस को इम्प्रेस किया। लेकिन इन्हें भी दादा साहेब फाल्के एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन्हें फिल्म ‘तेरे बिन लादेन 2’ के लिए ये आवर्ड दिया गया। ये फिल्म उसी साल आई थी जिस साल अमीर खान की दंगल और सुशांत सिंह राजपूत की एम।एस धोनी आई थी। लेकिन आमिर या सुशांत को नहीं ये अवार्ड सिकंदर को दिया गया।

    एक अवार्ड शो में परफॉर्म करने के लिए इतनी मोटी रकम लेते हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार !

    सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी 

     -

    इस जोड़े को फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड दिया गया था। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस फिल्म किया था, जो बॉक्स ऑफिस औधें मुंह गिरी। फिल्म में भी ऐसा कुछ नहीं था जिसे देखते हुए ये दोनों इस अवार्ड के हक़दार भी थे।

    ऑस्कर अवार्ड्स के बारे में ये मजेदार बातें आपको बिल्कुल भी नहीं पता होंगी !

    आर्य बब्बर

     -

     राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर का फ्लॉप बॉलीवुड करियर के बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों में काम किया और उनके नाम कुछ हिट फिल्मे भी हैं। इसके बाद ये टीवी शो ‘संकट मोचन हनुमान’ में भी नज़र आये। जिसके लिए इन्हें दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन बेस्ट डेब्यू आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    'संत' गुरमीत राम रहीम के इन 5 विवादों के बारे में आपको ज़रूर पता होना चाहिए !

    गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान 

     -

    अपने आप को भगवान् का दूत बताने वाले गुरमीत राम रहीम ने भी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्मों में काम के साथ गाने गाये और लिखे भी, स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन और फिल्म प्रोड्यूस भी की। इन्हें दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन सबसे पॉपुलर अवार्ड से सममित किया गया था। जो अभी कई मामलो में जेल में बंद हैं।

    एक दिन में इतना पैसा कमाते हैं बाबा गुरमीत राम रहीम !