बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां बनी माँ, एक प्यारी सी बेटी को दिया जन्म

    कल्कि कैंक्ला बनी माँ, एक प्यारी सी बेटी को दिया जन्म

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां बनी माँ, एक प्यारी सी बेटी को दिया जन्म

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां माँ बन गई हैं। कल रात उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कल्कि की माँ बनने की जानकारी बॉलीवुड फोटोग्राफर विलर भयानी ने अपने इन्स्टाग्राम पर दी। विरल ने कल्कि की दो तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। कल्कि अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनी हैं।

    कुछ महीने पहले कल्कि ने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद वो अपने फैंस से लगातार संपर्क में थी। कल्कि ने बताया था कि वो वाटर टेक्नीक के जरिये बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने कड़ी रिसर्च भी की थी। लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कल्कि ने हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया है या वाटर टेक्नीक के जरिये।

    बता दें, कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाइ हर्शबर्ग पिछले लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ फोटो पोस्ट कर चुके हैं। गाइ पेशे से एक फोटोग्राफर हैं। अब कल्कि और गाइ दोनों अपनी नन्हीं परी के आ जाने से काफी खुश हैं।