बाढ़ में डूबे बिहार की मदद के लिए सामने आये बॉलीवुड सेलेब्स, ऋतिक रोशन ने भी जताया दुख !

    बाढ़ में डूबे बिहार की मदद के लिए सामने आये बॉलीवुड सेलेब्स

    बाढ़ में डूबे बिहार की मदद के लिए सामने आये बॉलीवुड सेलेब्स, ऋतिक रोशन ने भी जताया दुख !

    देश का सबसे अहम् राज्य बिहार अभी तक के अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है। लगातार बारिश की वजह से पटना समेत कई शहर और गाँव बाढ़ की चपेट में है। इस बाढ़ के कहर ने अब तक 40 लोगों की जान ले ली है। खाने-पीने और बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। आगे आने वाले वक़्त में भी बारिश की संभावना जताई जा चुकी है। अब ऐसे में बिहार की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने हाथ आगे बढ़ाया है।

     अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, पंकज त्रिपाठी समेत कई कलाकारों ने बिहार के लिए मदद मांगी है।

    बिहार का हौसला बढाने सबसे पहले अभिषेक बच्चन सामने आये हैं। उन्होंने बिहार को मजबूती से खड़े रहने की सलाह दी है।

    वॉर फिल्म में नज़र आये ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर पटना के लोगों के लिए अपना दुख व्यक्त किया है।

     वहीं पंजक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री फंड की डिटेल शेयर करते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

    इसके अलावा मनोज बाजपाई भी अपने बिहार को बचाने के लिए मदद मांगते नज़र आये हैं।

     इस वाट बिहार के राजधानी पटना का माहौर बुरा बना हुआ है ! पटना में कई जगह 3 फीट से भी ऊँचे लेवल तक पानी भरा हुआ है ! उम्मीद की जा रही है की पटना की हालत जल्द सुधरे !