इन 5 सेलेब्स के पीछे-पीछे बॉलीवुड का हिस्सा बनने आये इनके एक्स पार्टनर्स !
इन 5 सेलेब्स के पीछे-पीछे बॉलीवुड का हिस्सा बनने आये इनके एक्स पार्टनर्स !
सारी रिलेशनशिप की एडवाइस में से सबसे ज़्यादा जो आपको मिलती है, वो है कि आपको कभी भी अपने साथ काम करने वालों को डेट नहीं करना चाहिए। सच कहें तो ये बात सही भी है। अपने साथ काम करने वाले को डेट करने का सबसे बड़ा नुकसान है, उनसे ब्रेकअप के बाद भी आपको वो काम पर मिलेंगे ही।
अब सोचिये अगर आप बॉलीवुड में काम करने वाली स्टार हों और आपका कोई एक्स भी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का फैसला कर ले तो क्या हो? फ़िल्मी पार्टियों में मिलने से लेकर, मीडिया के बीच लगातार चलती गॉसिप और अपने एक्स के साथ फिल्म करने के ऑफर तक, बहुत सारी चीज़ें हैं, जिनका सामना आपको करना पड़ता है। आइये ऐसे ही कुछ सेलेब्स और उनके एक्स पार्टनर्स के बारे में बताते हैं -
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ बहुत सीरियस रिश्ते में थे जब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री छोड़कर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया। अपनी पहली ही फिल्म काई पो छे से सुशांत के हाथ जैकपोट लगा और उनके सफल बॉलीवुड करियर की शुरुआत हो गयी। हालांकि बॉलीवुड की इस जर्नी में सुशांत और अंकिता का रिश्ता टूट गया। लेकिन अगर सुशांत ने ये सोचा था कि ये कहानी वहीं ख़त्म हो गयी तो वे गलत हैं क्योंकि अंकिता ने हाल ही में फिल्म मणिकर्णिका से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड पर राज करने वाली रानी हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन अब दीपिका के भी एक एक्स ने बॉलीवुड में एंट्री ले ली है। हम और किसी की नहीं बल्कि निहार पांड्या की बात कर रहे हैं, जिन्हें दीपिका बॉलीवुड में आने से पहले डेट कर रही थीं। निहार ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में एंट्री की है।
मौनी रॉय
टीवी स्क्रीन पर धमाल मचाने के बाद, एक्ट्रेस मोनी रॉय बॉलीवुड में भी छा गयी हैं। मोनी ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से अपना डेब्यू किया था और अब उनके पास मेड इन चाइना और ब्रह्मास्त्र जैसी बढ़िया फ़िल्में हैं। लेकिन मोनी का पीछा करते हुए उनके एक्स बॉयफ्रेंड मोहित रैना भी बॉलीवुड में आ पहुंचे हैं। मोहित ने विक्की कौशल की फिल्म उरी से अपना ज़बरदस्त डेब्यू किया और वे ज़रूर बॉलीवुड में लम्बे समय तक टिकेंगे।
नीरू बाजवा
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बढ़िया और सफल करियर बनाने से पहले एक्ट्रेस नीरू बजवा ने साल 2010 में फिल्म प्रिंस से बॉलीवुड में अपना लक आजमाया था। इस फिल्म में वे विवेक ओबेरॉय की हीरोइन बनी थीं। साल 2013 में नीरू के पीछे-पीछे उनके एक्स अमित साध भी बॉलीवुड आ पहुंचे और उन्होंने फिल्म काई पो छे के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। अमित ने आज बॉलीवुड में अपनी ठीकठाक जगह बना ली है।
ईशान खट्टर
ज़्यादा लोगों को नहीं पता कि ईशान खट्टर और तारा सुतारिया बचपन के दोस्त हैं और एक समय पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां ईशान ने फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं तारा इस साल टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से अपना डेब्यू करने वाली हैं।