'मुस्कुराएगा इंडिया' एंथम में एक साथ आये अक्षय, कार्तिक अनन्या समेत बॉलीवुड सितारे, दिल खुश कर देगा ये वीडियो

    'मुस्कुराएगा इंडिया' एंथम में एक साथ आये बॉलीवुड सितारे

    'मुस्कुराएगा इंडिया' एंथम में एक साथ आये अक्षय, कार्तिक अनन्या समेत बॉलीवुड सितारे, दिल खुश कर देगा ये वीडियो

    दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों का काम बंद हो गया है। बड़ी संख्या में लोग पैदल ही मीलों पार कर अपने घर के लिए निकल गए हैं। कई घरों में खाने को नहीं है। जानवर, जो लोकल दुकानों के मोहताज़ होते हैं वो भूखे सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए सामने आये। उन्होंने ना सिर्फ दान दे कर मदद की बल्कि आम लोगों से हिम्मत बनाये रखने की भी अपील की। अब ऐसे ही हिम्मत बनाये रखने के लिए हमारे इन सेलेब्स ने ये वीडियो सोंग रिलीज़ किया है। गाने का नाम है मुस्कुराएगा इंडिया।

    इस गाने की शुरुआत पीएम मोदी जी से होती है। बाद में अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ, तापसी पन्नू, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राकुल प्रीत सिंह, कियारा अडवाणी जैसे स्टार्स नज़र आ रहे हैं।

    मुस्कुराएगा इंडिया गाना बहुत सारी प्यारी तस्वीरों से भरा हुआ है। तस्वीरों में दही दांडी वाला फंक्शन, गणपति महोत्सव, होली, दीवाली जैसे त्यौहार मनाये जा रहे हैं। ये तस्वीरें दिल खुश कर देने वाली हैं।

    बता दें, लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों का काम बंद हो गया है। कुछ अपने घर, गांव के लिए पैदल ही लौट गए हैं। कुछ अब भी सब ठीक होने की उम्मीद में हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान, राजकुमार राव, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, वरुण धवन, तापसी पन्नू, आयुष्मान खुराना के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री से प्रभास, पवन कुमार, चिरंजीवी, राम चरण, महेश बाबु जैसे एक्टर्स ने अपनी तरफ से डोनेशन कर कोरोना पीड़ितों की मदद की है।