रंगों के त्यौहार होली को नहीं मनाते बॉलीवुड के ये सितारे !

    रंगों के त्यौहार होली को नहीं मनाते बॉलीवुड के ये सितारे !

    होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें लोग सभी गिले-शिकवे भूल कर एक दुसरे के साथ प्यार से इस रंग भरे त्यौहार को मनाते हैं। न सिर्फ आम लोग ये त्यौहार सिने जगत के लिए भी बेहद खास है। बॉलीवुड फिल्मों में तो होली का अलग ही रंग देखने को मिलता है। हीरो, हीरोइन के लिए गाना गाता है और फिर भांग पी कर नाचता भी है। लेकिन ये सिर्फ फिल्मों में ही नहीं असल जिंदगी में भी होता है। स्टार्स भी आम लोगो की तरह अपने खास दोस्त और परिवार वालों के साथ होली मनाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जो होली के रंगों से दूरी बनाये रखते हैं।

    बॉलीवुड के ये सितारे नहीं मनाते होली –

    करीना कपूर

    रंगों के त्यौहार होली को नहीं मनाते बॉलीवुड के ये सितारे !

    करीना कपूर ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान ये बात मानी है कि उनके दादा जी यानी राजकपूर साहब कि डेथ के बाद करीना होली नहीं मनाती। वैसे राजकपूर के वक़्त बॉलीवुड की सबसे बड़ी होली मनाई जाती थी। राजकपूर खुद इस होली पार्टी का आयोजन करते थे, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स शमिल होते थे। लेकिन न राजकपूर हैं और न वो होली के रंग।

    जॉन अब्राहम 

    रंगों के त्यौहार होली को नहीं मनाते बॉलीवुड के ये सितारे !

    जी हाँ, जॉन भी इस त्यौहार को नहीं मनाते हैं। उनके मुताबिक होली नेचर की बर्बादी है। लोग इस त्यौहार का गलत इस्तेमाल करते हैं। उनके लिए इस त्यौहार का कोई मतलब नहीं है।

    कीर्ति सेनन 

    रंगों के त्यौहार होली को नहीं मनाते बॉलीवुड के ये सितारे !

    फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कीर्ति भी होली नहीं मनाती। वो अपने होमटाउन में होली खेला करती थी। लेकिन अब नहीं और एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें अपनी स्कीन की भी फ़िक्र रहती है। सिर्फ इन वजहों के कारण कीर्ति होली नहीं मनाती।

    रणवीर सिंह 

    रंगों के त्यौहार होली को नहीं मनाते बॉलीवुड के ये सितारे !

    फिल्मों में तो आपने रणवीर को खूब गुलाल उड़ाते हुए देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में होली के रंगों से दूर रहते हैं। उसके पीछे कि वजह है साफ़-सफाई। वैसे सच भी है होली के बाद गंदगी बढ़ भी बहुत जाती है।