लॉकडाउन में आलिया भट्ट ने बेक किया केक तो विक्की कौशल बना रहे हैं आमलेट, देखिये

    लॉकडाउन में आलिया भट्ट ने बेक किया केक तो विक्की कौशल बना रहे हैं आमलेट

    लॉकडाउन में आलिया भट्ट ने बेक किया केक तो विक्की कौशल बना रहे हैं आमलेट, देखिये

     देश में कोरोनावायरस की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन है। ऐसे में घर से निकलना सेफ नहीं। इसलिए हमारे बॉलीवुड सेलेब्स गहर बैठे ही टाइमपास कर रहे हैं। कल रात दीपिका पादुकोण ने लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए रणवीर सिंह के लिए अपने हाथों से खाना बनाया। तो अब आलिया और विक्की कौशल भी अपना कुकिंग सेशन शुरू कर दिया।

    आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपना बेक किये हुए केक की तस्वीरें शेयर की हैं। ये केक आलिया और उनकी बहन ने मिल कर बनाया है।

    वहीं विक्की कौशल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर की है। इस वीडियो में विक्की बेसन का आमलेट (चीला) बनाते नज़र आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही वो उसे पलटते हैं वो टूट जाता है। इसके बाद विक्की का रिएक्शन देखने वाला था।

    बता दें, बॉलीवुड के ये स्टार्स बेशक घरों में लॉकडाउन हैं लेकिन इसके बाद भी ये लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ सेलेब्स लगातार वीडियो शेयर कर लोगों को कोरोनावायरस के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने बड़ी रकम डोनेट कर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढाया।