बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, जल्द हो सकती है हॉस्पिटल से छुट्टी

    बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का कोरोना टेस्ट नेगेटिव

    बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, जल्द हो सकती है हॉस्पिटल से छुट्टी

    बॉलीवुड मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सास लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद मंगलवार शाम उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। उनके करीबियों के मुताबिक उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद अब उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।  71 साल की सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी किया गया था। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उनका पहला टेस्ट नेगेटिव आया है। अब खबर हैं कि उनकी तबियत में सुधार है और अगले 2-3 दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।  

    बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, जल्द हो सकती है हॉस्पिटल से छुट्टी

    सरोज खान ने 40 साल से भी ज्यादा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। पहले बतौर बैकग्राउंड डांसर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। आज उनके नाम 2000 भी ज्यादा कोरियोग्राफ गाने हैं। उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर फिल्म 1982 में  हीरो से की और उनकी आखिरी फिल्म कलंक थी जिसमें उन्होंने माधुरी दीक्षित के गाने को कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान ने फिल्म देवदास का 'डोला रे डोला', तेजाब फिल्म का 'एक दो तीन', चांदनी फिल्म के गाने जैसे कई गानों को कोरियोग्राफ किया।  उन्हें 3 बार नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।