बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी फिल्में बनी हैं जिन्होंने हमें अच्छी परफॉरमेंसेज़ और मजबूत कहानी दी है। ये वो फिल्में हैं जो बरसो से लोगों ज़हन में रही। इन फिल्मों को हिट करवाने में फिल्म के लीड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज़ ने अपनी सबसे दमदार परफॉरमेंस दी। और इसी वजह से इन स्टार्स से हमारी उम्मीदें भी बढ़ गईं। लेकिन इन सुपरस्टार की दूसरे एक्टर्स और एक्ट्रेस के साथ केमेस्ट्री ने हमें निराश कर दिया। साथ में पहली फिल्म में केमेस्ट्री फ्लॉप होने के बाद भी ये स्टार्स दोबारा साथ फिल्मों में आये नज़र।

    बॉलीवुड के ये स्टार्स फ्लॉप केमेस्ट्री के बाद भी दोबारा साथ आये नज़र –

    अक्षय कुमार और सोनम कपूर

    इसमें कोई शक नहीं कि अक्षय एक बेहतरीन एक्टर हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में केवल अपने बल पर दी हैं। ज़्यादातर एक्ट्रेसेज़ के साथ उनकी केमेस्ट्री भी जबरदस्त रही है। लेकिन एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ उनकी जोड़ी नहीं जमी। फिल्म ‘थैंक यू’ में ये दोनों साथ नज़र आये थे। फिल्म और इनकी केमेस्ट्री दोनों फ्लॉप निकली। फ्लॉप केमेस्ट्री के बाद एक बार फिर ये जोड़ी फिल्म ‘पैडमैन’ में साथ में नज़र आने वाली है। उम्मीद है इस फिल्म में ये जोड़ी चल जाये।

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    इमरान खान और करीना कपूर

    ये दोनों फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ में नज़र आ चुके हैं। ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई। उसके अलावा इनकी केमेस्ट्री भी लोगों को इतनी पसंद नहीं आई। इसके बाद भी ये जोड़ी दोबारा फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ आई। जो बड़ी फिल्मों में से एक थी।

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस

    यूँ तो सलमान की जोड़ी हर एक्ट्रेस के साथ अच्छी लगती है लेकिन फिल्म ‘किक’ में में जैकलीन के साथ इनकी जोड़ी कुछ जमीं नहीं। फिल्म बेशक हिट थी। लेकिन इनकी केमेस्ट्री नहीं। अब ये जोड़ी आगे भी फिल्मों में नज़र आने वाली है। उम्मीद है की इस बार फिल्म के साथ इनकी केमेस्ट्री भी हिट हो।

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    शाहिद कपूर और आलिया भट्ट

    इसमें कोई शक नहीं की दोनों ही कमाल के एक्टर्स हैं। लेकिन फिल्म ‘शानदार’ में दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त फ्लॉप थी। केमेस्ट्री फ्लॉप होने के बाद भी ये कपल फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नज़र आया जिसमें इनकी केमेस्ट्री और दोनों के किरदार को खूब पसंद किया गया।

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    तुषार कपूर और करीना कपूर

    दोनों ने अपने करियर की शुरुआत लगभग साथ में ही की थी। दोनों ने साल 2001 में आई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ और उसके बाद 2002 में आई फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ में काम किया था। इन दोनों ही फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री बेहद ख़राब लगी।

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    करीना कपूर –ऋतिक रोशन

    दोनों ही गुड लुकिंग एक्टर्स हैं। पर साथ में अच्छे नहीं लगते। फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ और ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ में दोनों की केमेस्ट्री किसी को पसंद नहीं आई।

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    कंगना रानौत और अजय देवगन

    अजय और कंगना ने फिल्म ‘वन्स अपॉन टाइम इन मुम्बई’ में साथ काम किया था। फिल्म और म्यूजिक दोनों हिट था। पर केमेस्ट्री फ्लॉप थी। उसके बाद भी ये कपल फिल्म ‘रास्कल’ में साथ नज़र आया।

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

    ऐश्वर्या और अभिषेक कई फिल्मों में साथ नज़र आ चुके हैं। ऑफ स्क्रीन इस कपल को देखना अच्छा लगता है। लेकिन ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री से ये हमें इम्प्रेस नहीं कर पाए हैं। ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ से लेकर ‘उमरावजान’ तक परदे पर इनकी केमेस्ट्री ने हमें निराश किया है।...........

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !

    सलमान खान और करीना कपूर

    इस कपल ने 2 बड़ी फिल्में साथ की है ‘बॉडीगार्ड’और ‘बजरंगी भाईजान’ ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर थीं। लेकिन अगर केमेस्ट्री की बात की जाये तो वो खास पसंद नहीं आई। 

    बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने फ्लॉप केमेस्ट्री के बावजूद दोबारा किया साथ में काम !