अचानक गायब होने के बाद इस हालत में मिले बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स !

    अचानक गायब होने के बाद इस हालत में मिले बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स !

    हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक कलाकार को स्टार बनने में कभी एक फिल्म तो कभी कई साल लग जाते हैं। इस बीच कई नए चेहरे आते हैं, अच्छा काम करते हैं और फिर जैसे गायब हो जाते हैं। इनमें से कुछ लम्बे संघर्ष से घबरा कर पीछे हट जाते हैं तो कुछ इस फ़िल्मी दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ लोगों की आँखों से दूर बस जाते हैं। हमारे इस फ़िल्मी दुनिया से ऐसे बहुत से एक्टर्स हैं जिनको लम्बे समय तक तलाशने के बाद जब उनका पता चला तो हालत कुछ और थी।

    बॉलीवुड से गायब हुए ये सितारे इस हाल में मिले-

    राज किरण

    अचानक गायब होने के बाद इस हालत में मिले बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स !

    ‘तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो’ ये अर्थ फिल्म का ये गाना तो याद ही होगा। इस फिल्म में नज़र आये राज किरण ने अपनी बेतरीन अदाकारी से कई दशकों तक लोगों का मनोरंजन किया। और फिर अचानक न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री से गायब हुए। बल्कि मुंबई से भी उनका नाता पीछे छूट गया। उनके साथी कलाकार और लोगों ने तो ये तक मान लिया था कि किरण अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन साल 2011 में सामने आई एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया। बताया गया कि दशकों गायब रहने वाले किरण अमेरिका के अटलांटा के एक पागलखाने में करीब दो दशकों से रह रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अपने इलाज का पूरा पैसा वो खुद उठा रहे हैं। फिल्म कर्ज में उनके साथी कलाकार रहे ऋषि कपूर ने भी उनके अमेरिका के एक अस्पताल में होने की पुष्टि की।

    ममता कुलकर्णी

    अचानक गायब होने के बाद इस हालत में मिले बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स !

    फिल्म करण-अर्जुन में सलमान की बिंदिया मतलब ममता कुलकर्णी का नाम तो इस फिल्म से ही जैसे गायब हो गया था। मीडिया की कई टीम ने इनके मुंबई में इनके घर जा कर पूछताछ भी की। लेकिन ममता का कोई ठिकाना नहीं मिला। लेकिन साल 2016 में केन्या पुलिस द्वारा अरेस्ट हुई ममता कुलकर्णी की इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया। ममता और उनके पार्टनर विकी गोस्वामी पर ड्रग्स के लेनदेन का आरोप लगा। जिसके बाद वो सालों बाद भारत आई।

    नकुल कपूर

    अचानक गायब होने के बाद इस हालत में मिले बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स !

    साल 2002 में आई फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ से कमाल करने वाले नकुल को इस फिल्म के बाद खूब पहचान मिली। बड़े स्टार्स की तरह फैन्स में दीवानगी देखी गई। उन्हें फ़िल्में तो मिली लेकिन वो बड़े हीरो जैसी पहचान नहीं बना पाए। कुछ साल स्ट्रगल करने के बाद 2005 में उन्होंने बॉलीवुड से रिश्ता तोड़ दिया और कहीं गायब हो गए।

    अचानक गायब होने के बाद इस हालत में मिले बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स !

    सालों बाद जब नकुल की खबरे सामने आई तो उसमें बताया गया कि नकुल शायद अब इस दुनिया में नहीं रहे। बाद में उन्होंने खुद सामने आकर अपने ठीक होने की गवाही दी। तो हम बता दें कि फ़िल्मी सफ़र छोड़ने के बाद नकुल कनाडा में एक योग टीचर हैं। और डिवाइन लाइट नाम का योगा इंस्टिट्यूट चलाते हैं।

    विशाल ठक्कर

    अचानक गायब होने के बाद इस हालत में मिले बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स !

    फिल्म मुन्ना भाई MBBS में सुसाइड सीन करने वाले विशाल को तो आप नहीं भूले होंगे। खबरे हैं कि विशाल पिछले करीब 3 सालों से गायब हैं। इनका गायब होने वाला मतलब थोडा ज्यादा गंभीर होने वाला है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि विशाल भी जल्द अपने घर लौटेंगे।