बॉलीवुड लीजेंड राज कपूर की पत्नी के निधन के बाद शोक में डूबा बॉलीवुड !

    बॉलीवुड लीजेंड राज कपूर की पत्नी के निधन के बाद शोक में डूबा बॉलीवुड !

    बॉलीवुड लीजेंड राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उनकी उम्र 87 साल थी और उनकी मृत्यु का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया है। उनकी शादी मई 1946 में राज कपूर से हुई थी। उनके पांच बच्चे हैं ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, ऋतू नंदा और रीमा कपूर। रणधीर कपूर ने सुबह एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘मुझे ये बताते हुए दुःख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है। उनकी मृत्यु शांति से हुई। ये खबर सबसे पहले तब सामने आई जब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट किया।

    कृष्णा राज कपूर की मृत्यु पर बॉलीवुड ने कुछ इस तरह अपना दुःख व्यक्त किया-