राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के अरोप पर कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड का रिएक्शन !

    राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के अरोप पर कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड का रिएक्शन !

    2018 में चला metoo कैम्पेन को कोई नहीं भूल सकता। इस कैम्पेन के तहत शोषित हुई महिलाओं ने अपनी दबी आवाज को बुलंद कर कई नामी चेहरों की असलियत दुनिया को बताई। अब इस मामले में पॉपुलर राजकुमार हिरानी का नाम भी सामने आया है। 3 इडियट्, पीके जैसी फिल्मे बना चुके राजकुमार पर उनकी फिल्म संजू की असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। जहाँ कुछ सेलेब्स को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है तो कुछ निष्पक्ष जाँच करने की मांग कर रहे हैं।

    राजकुमार हिरानी यौन शोषण मामले में इन सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया-

    शरमन जोशी

    राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के अरोप पर कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड का रिएक्शन !

    बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी ने ट्वीट कर राजकुमार हिरानी को सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा है ‘‘राजू सर बहुत अच्छे,  सम्माननीय और इमानदार इन्सान हैं। मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि यह समय भी बीत जाएगा। मैं सिर्फ कल्पना कर सकता हूं कि ऐसी स्थिति में खुद के लिए भी खड़े होना कितना मुश्किल होगा।'

    अरशद वारसी

    राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के अरोप पर कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड का रिएक्शन !

    अरशद वारसी ने भी राजकुमार हिरानी के समर्थन में कहा है कि मुझे नहीं पता कि पूरा मामला क्या है, मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। अगर राजकुमार हिरानी के बारे में जानना है तो वो एक शानदार इंसान है। मुझे इन सब बातों पर यकीन पर पाना थोडा मुश्किल है।’

    दिया मिर्ज़ा

    राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के अरोप पर कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड का रिएक्शन !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा ने राजकुमार हिरानी मामले में कहा कि उन्हें इस पर भरोसा नहीं हो रहा है। लेकिन वो चाहती हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच हो।

    अमरदीप झा

    राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के अरोप पर कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड का रिएक्शन !

    फिल्म 3 इडियट में शरमन जोशी की माँ का किरदार कर चुकी अमरदीप ने भी इस बात को सही नहीं माना है। उनके मुताबिक राजकुमार हिरानी का महिलाओं के प्रति व्यवहार काफी अच्छा था। वो सेट पर सभी के साथ सम्मानित तरह से बीहेव करते थे।