रिश्ते में रहने के बाद इन स्टार्स ने किया एक दूसरे पर पुलिस केस !

    रिश्ते में रहने के बाद इन स्टार्स ने किया एक दूसरे पर पुलिस केस !

    रिश्ते में रहने के बाद इन स्टार्स ने किया एक दूसरे पर पुलिस केस !

    बॉलीवुड और टीवी की दुनिया हमें बाहर से देखने में भले ही चकाचौंध से भरी लगे लेकिन इसके अंदर की सच्चाई कुछ और है। शॉट देने तक सभी एक दूसरे को जानते हैं लेकिन उसके बाद सभी अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन हम इन्हीं किरदारों को सच समझ बैठते हैं, परदे पर दिखाई गई इन जोड़ियों से हमें भी उतना प्यार हो जाता है जितना ये एक दूसरे से करते हैं। इनमें से कई जोड़ी असल में भी जोड़ी बनती है तो कुछ बनने के बाद टूट जाती है।

    हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्यार और साथ में रहने वाले कई सेलेब्स का जब रिश्ता टूटा तो इन्हें भी कानून की मदद लेनी पड़ी। किसी ने पुलिस में कम्प्लेंट की तो किसी ने भेजा लीगल नोटिस-

    कंगना रनौत और ऋतिक रोशन

    इनके रिश्ते के बारे में किन से छुपा है। दोनों के बीच जब दूरियां आने के बाद दोनों ने एक दूसरे पर तीखे वार किये। इतना ही नहीं अपनी जिंदगी से जुड़े सभी राज़ पब्लिकली ज़ाहिर करने में भी ये नहीं हिचकिचाए। वो ईमेल वाला किस्सा तो आपको याद ही होगा। अभी भी दोनों के बीच कानूनी जंग चल रही है।

    रिश्ते में रहने के बाद इन स्टार्स ने किया एक दूसरे पर पुलिस केस !

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनीता राजवर

    बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने हाल में अपने जीवन के ऊपर लिखी किताब लॉन्च की थी। उनकी इस किताब में कई बड़े खुलासों के साथ उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी बहुत कुछ था। नवाज़ ने इसमें अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता राजवर के बारे में लिखा था जो सुनीता को नागवार गुज़रा और उन्होंने नवाज़ पर 2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया। इस पर नवाज़ भी शांत नहीं पड़े और उन्होंने भी सुनीता के खिलाफ एक लीगल नोटिस भेज दिया।

    रिश्ते में रहने के बाद इन स्टार्स ने किया एक दूसरे पर पुलिस केस !

    कंगना रनौत और आदित्य पंचोली

    एक वक़्त दोनों के अफेयर की चर्चाएं फैली हुई थी। बेटी की उम्र की लड़की को डेट करने के लिए आदित्य पर कई तरह के सवाल भी उठाए गए। लेकिन बात तब बढ़ गई जब कंगना ने उनके खिलाफ पुलिस कॉम्पलेंट करने की बात कही। कंगना ने बताया कि वो बहुत परेशान हो चुकी थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। कंगना ने एक न्यूज़ चैनल पर आदित्य पंचोली से जुड़े कई और राज़ भी खोले। जिसके बाद आदित्य ने उन पर मानहानि का केस दर्ज किया।

    रिश्ते में रहने के बाद इन स्टार्स ने किया एक दूसरे पर पुलिस केस !

    प्रत्युषा बेनर्जी और मकरंदा मल्होत्रा

    प्रत्युषा आज हमारे बीच नहीं है। वो टीवी का सबसे पॉपुलर नाम थी। लेकिन करियर के शुरुआत में ही वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड मकरंदा से रिश्ते और फिर उस रिश्ते के टूट जाने से और ज़्यादा मशहूर हो चुकी थी। मकरंदा के साथ अपने रिश्ते की बात वो सबके सामने एक्सेप्ट करती थी। लेकिन जब उन्होंने उसी प्यार की पुलिस में शिकायत की तो हम सभी बेहद हैरान थे। दोनों का रिश्ता अब तक टूट चूका था। प्रत्युषा ने मकरंदा पर गाली-गलौच और मार-पीट का इलज़ाम लगाया। इसके बाद वो राहुल राज के साथ रिश्मे में रहने लगी । जिसकी वजह से उन्होंने सुसाइड किया।

    रिश्ते में रहने के बाद इन स्टार्स ने किया एक दूसरे पर पुलिस केस !

    विकास गुप्ता और पार्थ समथान

    टीवी शो प्रड्यूसर और फ़िलहाल बिग बॉस में नज़र आने वाले विकास गुप्ता और एक्टर पार्थ समथान के बीच गे रिश्ते की बात किसी से नहीं छुपी। दोनों साथ में घूमने जाते थे। लेकिन बाजी तब पलट गई जब पार्थ ने पुलिस में जा कर विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कर दी। साथ ही उन पर गलत तरह से छूने और टीवी शो का पैसा न देने का आरोप लगाया।

    रिश्ते में रहने के बाद इन स्टार्स ने किया एक दूसरे पर पुलिस केस !