बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने तलाक के एक साल बाद ही कर ली दूसरी शादी और सगाई

    सेलेब्स तलाक के एक साल बाद ही कर ली दूसरी शादी और सगाई

    बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने तलाक के एक साल बाद ही कर ली दूसरी शादी और सगाई

    हमारी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी जोड़ियां बनी है। कभी साथ साथ काम करने के बाद एक्टर्स को प्यार हो गया। तो कभी प्यार इस फिल्म इंडस्ट्री से बाहर हुआ। लेकिन इन दोनों ही मामलों में प्यार जरुरी है। ये रिश्ते प्यार फिर शादी तक आगे भी बढ़े। लेकिन वक़्त के साथ ये रिश्ते और इनका मतलब भी बदल गया। या यूं कहे कि ये दोनों एक दूसरे के लिए बने ही नहीं थे। किसी के साथ इतना वक़्त साथ बिताने के बाद उस शख्स को भूल कर किसी और के साथ नई जिंदगी शुरू कर लेना उतना भी आसान नहीं होता। लेकिन अपने पिछले रिश्ते में आपसी मेल-जोल और प्यार न देखते हुए इन सितारों ने किसी और में प्यार तलाशा और तलाक के साल भर के अंदर ही दोबारा सगाई और शादी कर ली।


    ये हैं वो सेलेब्स हैं जिन्होंने तलाक के साल भर के अंदर ही दूसरा पार्टनर ढूँढ सगाई और शादी कर ली-

    करण ग्रोवर

    बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने तलाक के एक साल बाद ही कर ली दूसरी शादी और सगाई

    जब भी तलाक और शादी की बात की जाएगी वहां एक्टर करण सिंह ग्रोवर का नाम सबसे ऊपर लिया जायेगा। करण लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा उनके अफेयर्स, लिंकअप, शादी और फिर तलाक के लिए वो ज्यादा जाने जाते हैं। श्रद्धा निगम से शादी से पहले बरखा बिष्ट से इनका अफेयर था। शादी के बाद अपनी ही कोरियोग्राफर निकोल के साथ अफेयर। इसी अफेयर के चलते श्रद्धा और करण का तलाक हुआ। अपने तलाक के कुछ समय बाद ही करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की। और जेनिफर से तलाक के कुछ समय बाद ही इन्होंने बिपाशा बसु से सगाई कर ली।

    हिमेश रेशमिया 

    बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने तलाक के एक साल बाद ही कर ली दूसरी शादी और सगाई

    बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने पिछले साल ही अपनी 15 साल पुरानी शादी तोड़ते हुए अपनी बीवी से तलाक ले लिया था। उनका 10 साल का बेटा भी है स्वयं। और तलाक लेने के साल भर के अंदर उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली। हालांकि हिमेश की बीवी का इस पर कहना था कि इस रिश्ते के टूटने में सोनिया की कोई गलती नहीं है।

    रघुराम

    बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने तलाक के एक साल बाद ही कर ली दूसरी शादी और सगाई

    अभी इस साल की शुरुआत में ही MTV के शो रोड़ीज़ में जज करने वाले रघुराम ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की जानकारी दी थी। रघुराम ने 2 फ़रवरी 2006 को सुगंधा गर्ग से शादी की थी। और 29 जनवरी 2018 अधिकारिक रूप से दोनों अलग हो गए। रघुराम को सुगंधा से अलग हुए करीब 6 महीने ही पूरे हुए थे कि कि रघुराम ने अपनी गर्लफ्रेंड और कैनेडियन सिंगर नताली डि लुसियो से चोरी-छुप्पे सगाई कर ली। रघु और सुगंधा की शादी टूटने के पीछे भी उनका ये रिश्ता बताया जा रहा था।

    डिम्पी गांगुली

    बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने तलाक के एक साल बाद ही कर ली दूसरी शादी और सगाई

    ‘राहुल के स्वयंवर’ से पॉपुलर हुई टीवी सेलेब्स डिम्पी गांगुली ने इसी स्वयंवर में राहुल महाजन से शादी की थी। शादी बेहद ही धूमधाम और टीवी पर ही हुई थी। जिसमें सभी रस्मों को पूरा किया गया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद भी ये रिश्ता खबरों में छा गया और बताया गया कि राहुल और डिम्पी के बीच सब ठीक नहीं है। और दोनों अलग हो चुके हैं। और इसी साल डिम्पी ने राहुल से तलाक लेकर रोनित रॉय नाम के व्यक्ति से शादी कर ली। आज इनकी एक बेटी और एक बेटा भी है।