रणबीर कपूर की इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर बनेंगे उनके पैरेंट्स

    रणबीर की इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर बनेंगे पैरेंट्स

    रणबीर कपूर की इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर बनेंगे उनके पैरेंट्स

    रणबीर कपूर और डिंपल कपाड़िया फिल्ममेकर लव रंजन की रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों 9 जनवरी को नोएडा पहुंच गए हैं। अब खबर है कि फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी नजर आएंगे। दोनों रणबीर कपूर के पैरेंट्स का रोल करेंगे।

    फिल्म में स्क्रिप्ट के हिसाब से रणबीर के पिता एक अमीर और कॉन्फिडेंट आदमी हैं। राइटर्स इसके लिए बॉनी कपूर को लेना चाह रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक सोर्स ने बताया, ''बॉनी कपूर रिफ्रेंस प्वाइंट थे। फिल्ममेकर (बॉनी कपूर) ने ऑफर को न कह दिया था, लव काफी मनाते रहे। उन्होंने अर्जुन कपूर को उनको मनाने के लिए कहा और एक्टर तुरंत उनके पास पहुंच गए, साथ में अंशुला, जाह्नवी और खुशी को भी राजी करने के लिए ले गए। आखिरकार बॉनी कपूर मान गए।''

    लव रंजन की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। फिल्म को पहले स्पेन में शूट होना था लेकिन महामारी के कारण नहीं हो पाया। बाद में मेकर्स ने इंडिया में ही फिल्म शूट करने का फैसला किया।