फिल्म आरआरआर का मैदान से क्लैश होने पर बोले बॉनी कपूर- ये अनैतिक है

    आरआरआर का मैदान से क्लैश होने पर नाराज हैं बॉनी कपूर

    फिल्म आरआरआर का मैदान से क्लैश होने पर बोले बॉनी कपूर- ये अनैतिक है

    अजय देवगन की दो फिल्में दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। ये दोनों ही क्लैश हो रही हैं। एक है एसएसएस राजामौली की आरआरआर जिसमें साउथ के दो बड़े स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। साथ ही बॉलीवुड से अजय और आलिया भट्ट नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 13 अक्टूबर है जिसका ऐलान हाल ही में हुआ है। अजय की दूसरी फिल्म मैदान है जो 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वो एक कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

    फिल्म मैदान को बॉनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं और वो राजामौली से नाराज हैं, क्योंकि उनका कहना है कि उन्होंने 6 महीने पहले ही ऐलान किया था। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बॉनी कपूर ने कहा, ''हां जाहिर है मैं नाराज हूं। ये सबसे अनैतिक है। मैंने मैदान की रिलीज डेट का ऐलान छह महीने पहले किया था। ऐसे समय जब हमें मूवी इंडस्ट्री को बचाने के लिए साथ आना चाहिए तो वो (राजामौली) गए और उन्होंने ये कर दिया।''

    अब देखना होगा कि क्या दोनों फिल्में अब दशहरा के मौके पर ही रिलीज होंगी या इनमें से कोई अपनी रिलीज आगे पीछे करेगा। क्योंकि दोनों ही बड़ी फिल्में मानी जा रही हैं। हालांकि पैन इंडिया फिल्म आरआरआर का दर्शक ज्यादा इंतजार कर रहे हैं।